क्रिकेट

कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर ने दिखाया दम, पहले ही मुकाबले में जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने आखिरी T20 इंटरनेशनल मैच करीब तीन साल पहले खेला था। अब सूर्यकुमार यादव की जगह उन्हें भारतीय T20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। कप्तान बनने के बाद पहले ही मैच में अय्यर ने बल्ले से जवाब दिया।

Image

श्रेयस अय्यर (@T20Mumbai)

Shreyas Iyer: भारतीय T20 टीम की कप्तानी मिलते ही श्रेयस अय्यर ने बता दिया कि उन पर भरोसा क्यों किया गया है। मुंबई T20 लीग में 6 जून की शाम सोबो मुंबई फाल्कन्स के लिए खेलते हुए अय्यर ने कप्तानी पारी खेली और टीम को 5 विकेट से शानदार जीत दिलाई। इस मैच में उनकी टक्कर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE से थी। श्रेयस की 36 गेंदों पर 61 रन की मैच विनिंग पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। श्रेयस अय्यर ने आखिरी T20 इंटरनेशनल मैच करीब तीन साल पहले खेला था। अब सूर्यकुमार यादव की जगह उन्हें भारतीय T20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। कप्तान बनने के बाद पहले ही मैच में अय्यर ने बल्ले से जवाब दिया। दूसरी तरफ सूर्या का बल्ला भी इस मैच में खूब चला। सूर्या ने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और दिखा दिया कि कप्तानी जाने के बाद भी उनका पुराना अंदाज बरकरार है।

अय्यर ने संभाला मोर्चा

ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सोबो मुंबई फाल्कन्स के सामने 148 रनों का टारगेट रखा। जवाब में फाल्कन्स की शुरुआत खराब रही। 13 के स्कोर पर पहला और 41 रन पर दूसरा विकेट गिर गया। टीम मुश्किल में थी, तभी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर श्रेयस अय्यर क्रीज पर उतरे। अय्यर ने एक छोर संभाला और शुरुआत में थोड़ा वक्त लिया। क्रीज पर नजरें जमने के बाद उन्होंने गियर बदला और ताबड़तोड़ शॉट खेलने शुरू कर दिए।

अय्यर को चुना गया मैन ऑफ द मैच

श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों का सामना किया और 169.44 के स्ट्राइक रेट से 61 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। अय्यर की इस पारी की बदौलत फाल्कन्स ने 148 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। टीम को 5 विकेट से जीत मिली और कप्तान अय्यर हीरो बनकर उभरे। मुश्किल हालात में टीम को जीत दिलाने के लिए श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय T20 टीम की कमान संभालने से ठीक पहले इस पारी ने अय्यर का कॉन्फिडेंस जरूर बढ़ाया होगा। अब फैंस को उम्मीद है कि इंटरनेशनल लेवल पर भी कप्तान अय्यर का यही अंदाज देखने को मिलेगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article