BCCI: किशन और अय्यर को रणजी ना खेलने की मिलेगी सजा, बीसीसीआई उठा सकता है बड़ा कदम

BCCI on Ishan Kishan Shreyas Iyer central contract: भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को रणजी ट्रॉफी ना खेलना भारी पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई दोनों बल्लेबाजों पर सख्त एक्शन लेने की तैयारी में है।

Ishan Kishan Shreyas Iyer central contract: इशान किशन और श्रेयस अय्यर के लिए मुसीबतों का दौर समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला से बाहर होने के बाद किशन ने भारत के लिए नहीं खेला है। दूसरी ओर, अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया।

Shreyas Iyer Ishan Kishan

श्रेयस अय्यर ईशान किशन (फोटो- ICC/AP)

खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से घरेलू रेड-बॉल टूर्नामेंट खेलने के बीसीसीआई के आदेश के बावजूद, दोनों बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी के लिए भी उपस्थित नहीं हुए हैं। अब ऐसा लग रहा है कि भारत के इन दो सितारों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

End of Feed