Shreyas Iyer Injury Updates: चोटिल श्रेयस को लेकर कप्तान रोहित ने दिया बड़ा अपडेट, वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर कही यह बात

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 6, 2023, 12:37 PM IST

Shreyas Iyer Injury Updates: भारत की मेजबानी में क्रिकेट का महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। इसके शुरू होने से पहले रोहित शर्मा ने अपने चोटिल खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

Shreyas Iyer Injury Updates: क्रिकेट का महाकुंभ इस बार में लगने वाला है। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होगा। यह 19 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान 10 टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। इसको लेकर क्वालीफाई कर चुकी टीमों ने तैयारी भी जोर-शोर से शुरू कर दी। इस बीच, भारतीय टीम के कप्तान ने अपने चोटिल खिलाड़ी को लेकर बड़ी खबर दी है। उन्होंने बताया कि श्रेयस अय्यर पूरे तरह से ठीक होने की राह पर हैं। उन्हें उम्मीद है कि अय्यर वनडे वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर। (फोटो- BCCI Twitter)

दो दिन में आ सकता है बड़ा अपडेट

इनसाइड स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए फिट हो जाएंगे। एशिया कप शुरू होने तक वे फिट हो सकते हैा। लेकिन हम उनको लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि राहुल तीन हफ्ते में ठीक हो जाएंगे। वहीं, श्रेयस अय्यर की बात करें तो अगले दो दिनों में और अधिक जानकारी सामने निकलकर आ जाएगी।

End of Feed