7 चौके-5 छक्के, श्रेयंका पाटिल ने 20 गेंद पर ठोकी फिफ्टी; फिर भी कर्नाटक की टीम दिल्ली से हारी

भारतीय महिला टीम की स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने सीनियर महिला T20 ट्रॉफी में बुधवार को दिल्ली के खिलाफ सिर्फ 20 गेंद पर अपना पहला T20 अर्धशतक जड़ा। दिल्ली के खिलाफ कर्नाटक के लिए खेलते हुए श्रेयंका ने 29 गेंद पर 71 रन की तूफानी पारी खेली और नाबाद लौटीं। हालांकि, उनकी टीम को मैच के अंत में निराशा हाथ लगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने दिल्ली के खिलाफ कर्नाटक की सीनियर महिला T20 ट्रॉफी सुपर लीग मैच में अपनी पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन किया। श्रेयंका ने हाफ सेंचुरी बनाकर भारत की सीनियर टीम में वापसी के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर ने सिर्फ 20 गेंद पर अपना पहला T20 अर्धशतक पूरा किया। दाएं हाथ की तेज गेंदबाज शिवानी के खिलाफ एक ज़ोरदार छक्का लगाकर यह मुकाम हासिल किया।

Shreyanka Patil Fastest Fifty

श्रेयंका पाटिल ने टी20 में जड़ी अपनी पहली फिफ्टी। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड B पर 29 गेंद पर 71 रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रेयंका ने अपनी तूफानी पारी में सात चौके और 5 छक्के लगाए। श्रेयंका तब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आईं, जब कर्नाटक ने पहले बैटिंग करते हुए 12.1 ओवर में 84 रन पर पांच विकेट खो दिए थे। टीम संघर्ष कर रही थी। ऐसे में उन्होंने जबरदस्त काउंटर-अटैक किया और कर्नाटक की पारी पलट दी। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन बनाए।

End of Feed