शोएब मलिक ने टी20 क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, अब उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 13, 2022, 07:26 PM IST

Shoaib Malik achievement in T20 cricket: पाकिस्‍तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक ने टी20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शोएब मलिक ने लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्‍स के लिए नाबाद 35 रन की पारी खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। अब मलिक से आगे केवल क्रिस गेल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शोएब मलिक टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बने
  • मलिक ने लंका प्रीमियर लीग 2022 के दौरान यह उपलब्धि अपने नाम की
  • शोएब मलिक ने जाफना किंग्‍स के लिए खेलते हुए नाबाद 35 रन की पारी खेली

कोलंबो: पाकिस्‍तान (Pakistan Cricket team) के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने सोमवार को टी20 क्रिकेट में बड़ा कारनामा किया। मलिक ने टी20 क्रिकेट में 12,000 रन पूरे किए। 40 साल के बल्‍लेबाज ने लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्‍स के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। पल्‍लेकल अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम पर कोलंबो स्‍टार्स के खिलाफ किंग्‍स को पहले बल्‍लेबाजी करनी पड़ी। मलिक पांचवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए और 26 गेंदों में पांच चौके की मदद से नाबाद 35 रन बनाए।

shoaib

शोएब मलिक

मलिक की दमदार पारी की बदौलत जाफना किंग्‍स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन का स्‍कोर बनाया। इसके बाद किंग्‍स के गेंदबाजों ने स्‍टार्स को 172/8 के स्‍कोर पर रोककर 6 रन से मैच जीता। बता दें कि मलिक को टी20 क्रिकेट में 12,000 पूरे करने के लिए महज 8 रन की दरकार थी। शोएब मलिक टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। उनके 486 मैचों में 12,027 रन हैं।

End of Feed