पाकिस्तान: शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में पहुंचे आतंकी हाफिज सईद के कई करीबी, मच गया बवाल

Shoaib Akhtar Brother Shahid Akhtar Death: शोएब अख्तर के भाई के जनाजे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जनाजे की नमाज के दौरान प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा की पॉलिटिकल पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) से जुड़े कई नेताओं को देखा गया।

Shoaib Akhtar Brother Shahid Akhtar Death: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया। ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर शोएब ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने भाई के दुनिया से चले जाने की खबर साझा की थी। उन्होंने बेहद भावुक शब्दों में बताया था कि उनके लिए यह कितनी बड़ी क्षति है। हालांकि, शोएब अख्तर के भाई के जनाजे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जनाजे की नमाज के दौरान प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा की पॉलिटिकल पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) से जुड़े कई नेताओं को देखा गया।

Shoyeb Akhtar

शोएब अख्तर के भाई का जनाजा

LeT/PMML ने जारी किया वीडियो

इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो PMML ने अपने आधिकारिक चैनलों पर खुद जारी किया है, जिसके बाद मामला गरमा गया। वीडियो और तस्वीरों में PMML इस्लामाबाद के अध्यक्ष इनाम-उर-रहमान कंबोह जनाजे में मौजूद दिखे। उनके साथ उप महासचिव अब्दुल्ला तूर, जोनल महासचिव हाफिज उमर और खिदमत कमेटी के अध्यक्ष अमजद भट्टी भी नमाज अदा करते नजर आए। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लश्कर सरगना हाफिज सईद के कुछ करीबी लोग भी वहां पहुंचे थे।

End of Feed