Shikhar Dhawan Retirement: टीम इंडिया के गब्बर ने इमोशनल वीडियो जारी कर इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

Shikhar Dhawan Retirement: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इमोशनल वीडियो शेयर कर इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट को अलविदा कहा।

Shikhar Dhawan Retirement: टीम इंडिया के लिए तोबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने आज यानी शनिवार को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने संन्यास की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी। धवन ने अपने पोस्ट में बीसीसीआई, डीडीसीए और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उनको बधाई देने लगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आखिरी बार भारत के लिए 2022 में खेला था। इसके बाद से वे टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। हालांकि, वे आईपीएल में खेल रहे थे। वर्तमान में वे पंजाब किंग्स के कप्तान हैं।

shikhar dhawan, shikhar dhawan, shikhar dhawan retires, shikhar dhawan career, shikhar dhawan news

सचिन तेंदुलकर के साथ शिखर धवन। (फोटो- shikhar dhawan X)

बांग्लादेश के खिलाफ खेला आखिरी मुकाबला

शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला 2022 में खेला था। उन्होंने 10 दिसंबर 2022 को चटगांव में वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ उतरे थे। इस दौरान वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया था और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद से वे टीम से बाहर चल रहे थे। इसके अलावा धवन ने टेस्ट फॉर्मेट का आखिरी मुकाबला 2018 में और टी20 फॉर्मेट का आखिरी मैच 2021 में खेला था। इसके अलावा वे सिर्फ आईपीएल में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे।

End of Feed