Shikhar Dhawan Engagement: 'गब्बर' दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, शिखर धवन ने की सोफी शाइन से सगाई

Shikhar Dhawan Engagement: शिखर धवन पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सोफी शाइन के साथ नजर आए थे। जिसके बाद से यह जोड़ी चर्चा का विषय बन चुकी थी। कुछ समय बाद धवन ने इस रिश्ते की पुष्टि कर दी, जिसके बाद सोफी और धवन सोशल मीडिया पोस्ट पर अक्सर साथ नजर आने लगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। यह जानकारी धवन ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। शिखर धवन ने इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें धवन के साथ सोफी के हाथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में शाइन की उंगली पर इंगेजमेंट रिंग भी नजर आ रही है।

Shikhar Dhawan Engagement

शिखर धवन ने की सगाई। फोटो- शिखर धवन इंस्टाग्राम

धवन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मुस्कुराहटें शेयर करने से लेकर सपनों को शेयर करने तक। हमारे इंगेजमेंट के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर अच्छी शुभकामना के लिए आभारी हैं, क्योंकि हम हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला करते हैं।'

End of Feed