एक बार वनडे में संजू को दीजिए मौका, टीम मैनेजमेंट से शशि थरूर ने उठाई मांग

टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को लेकर शशि थरूर ने टीम मैनेजमेंट से एक बड़ी मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि वह इस विकेटकीपर बल्लेबाज को वनडे क्रिकेट में भी देखना चाहते हैं।

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को वनडे टीम में शामिल करने की मांग भी तेज हो गई है। लगातार 3 मैच में अर्धशतकीय पारी खेल भारत को टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने वाले संजू ने केवल 5 पारी में 80.25 की औसत और 199.37 की स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। इस दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

shahsi tharoor

शशि थरूर (साभार-X)

शशि थरूर ने उठाई मांग

अब कांग्रेस एमपी शशि थरूर ने संजू सैमसन को वनडे में खिलाने की मांग उठाई है। उन्होंने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा 'यहां से मैं उन्हें वनडे स्क्वॉड में देखना चाहता हूं। हमें भूलना नहीं चाहिए कि वनडे क्रिकेट में आखिरी पारी में शतक आया था। उसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। उसे फिर से एक चांस दीजिए हो सकता है तो टेस्ट क्रिकेट में भी उन्हें मौका दीजिए।

End of Feed