IND vs WI: शतक लगाने वाल वेस्टइंडीज के शाई होप के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

IND vs WI: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने आखिरकार दूसरी पारी में थोड़ा बहुत संघर्ष दिखाया। वेस्टइंडीज की ओर से दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। पहली बार इस सीरीज में ऐसा लगा कि वेस्टइंडीज भारतीय गेंदबाजों के सामने फाइट कर रही है।

IND vs WI: पहली पारी की तुलना में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में अच्छी बैटिंग की। वेस्टइंडीज टीम ने न केवल फॉलोऑन टाला बल्कि बढ़त भी हासिल की। इस दौरान वेस्टइंडीज की ओर से दो बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। ओपनिंग बल्लेबाज जॉन कैंपबेल के अलावा शाई होप ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने इसके लिए 214 गेंदें खेली और 12 चौके और 2 छक्कों की मदद ली। इसके साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। दरअसल शाई होप ने 58 पारियों के बाद यह शतक लगाया, जिसके साथ वह पारियों के आधार पर शतक के लिए सबसे लंबा इंतजार करने वाले कैरेबियन बल्लेबाज बन गए।

ind vs wi

शाई होप (साभार-AP)

शाई होप ने अगस्त 2017 में इंग्लैंड के विरुद्ध दोनों पारियों में शतक जमाया था। इसके बाद तीसरी पारी में ही होप 90 के स्कोर पर नाबाद रहे, लेकिन वह शतक नहीं जमा सके। उन्हें इसके लिए 59 पारियों का इंतजार करना पड़ा। इस लिस्ट में जरमाइन ब्लैकवुड चौथे स्थान पर मौजूद हैं। साल 2015 में शतक जमाने वाले ब्लैकवुड को 47 पारियों के बाद तीनों अंकों का निजी स्कोर नसीब हुआ था।

End of Feed