शाई होप ने शतक जड़कर भारत के खिलाफ बना दिया अनोखा विश्व रिकॉर्ड, शेन वॉटसन के क्लब में शामिल

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन के बाद भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने। होप ने 45 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाए, जिससे वेस्टइंडीज को रांची में जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य हासिल करने और छह विकेट से मैच जीतने में मदद मिली। यह जीत उनकी सबसे बड़ी सफल T20I चेज थी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। वे भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने रांची में खेले गए दूसरे T20I मैच में 45 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 250 रनों का लक्ष्य हासिल किया और छह विकेट से जीत दर्ज की। होप की तूफानी पारी ने उनकी टीम को सिर्फ 18.3 ओवर में जीत दिलाई। यह वेस्टइंडीज के इतिहास में T20I में सबसे बड़ा सफल रन चेज था और इस फॉर्मेट में किसी भी टीम द्वारा भारत के खिलाफ किया गया सबसे बड़ा सफल चेज भी रहा।

Shai Hope World Record

शाई होप ने भारत ने खिलाफ हासिल की अनोखी उपलब्धि।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बोर्ड पर लगाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के कप्तान ने ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली। इस शतक की बदौलत शाई होप ने भारत के खिलाफ एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वह भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के मात्र दूसरे बल्लेबाज बने। शाई होप से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर बल्लेबाज शेन वॉटसन ने यह कमाल किया है। शेन वॉटसन ने साल 2016 में भारत के खिलाफ 71 गेंद पर नाबाद 124 रन की पारी खेली थी। वॉटसन भारत के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कम से कम एक शतक लगाया है।

End of Feed