Tamil Nadu Premier League 2023: गेंदबाजी में धमाल मचा रहे हैं शाहरुख खान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 26, 2023, 09:47 AM IST

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 में बैटिंग ऑलराउंडर शाहरुख अपनी टीम को गेंदबाजी से लगातार प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनाए हुए हैं। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर शाहरुख इस लीग में गेंद से धमाल मचा रहे हैं। वह कुछ घंटों के लिए पर्पल कैप की सूची में नंबर वन पर भी थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु प्रीमियर लीग में शाहरुख का धमाल
  • गेंद से बरपा रहे हैं कहर
  • अपनी टीम को टॉप पर बनाए हुए हैं शाहरुख

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में ऑलराउंडर शाहरुख खान का धमाल जारी है। लेकिन इस बार उन्होंने यह धमाल बल्लेबाजी में नहीं बल्कि गेंदबाजी में किया है। अब तक 5 मैच खेल चुके शाहरुख खान ने 8 की औसत से 72 रन खर्चे हैं और 9 विकेट हासिल किए हैं। वह अपने टीम के कप्तान हैं और बल्ले से नहीं तो कम से कम गेंद से लगातार अपनी टीम को जीत दिला रहे हैं। यही कारण है कि टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है।

Shahrukh Khan

शाहरुख खान (साभार-Instagram)

पर्पल कैप रेस में शाहरुख

लाइका कोवई किंग की ओर से खेल रहे शाहरुख खान की पहचान आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर होती है, लेकिन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में वह गेंदबाजी के दम पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। शाहरुख एक दिन के लिए पर्पल कैप होल्डर भी थे, लेकिन फिलहाल वह इस वक्त इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं।

End of Feed