गौतम गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने पर शाहिद अफरीदी ने दी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए अफरीदी ने क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतम गंभीर के टीम इंडिया के हेड कोच बनने पर अफरीदी ने दी प्रतिक्रिया
  • कहा यह गंभीर के लिए हैं शानदार मौका
  • गंभीर करते हैं सीधी और सकारात्मक बात

भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलाने वाले हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। द्रविड़ की जगह टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम के सदस्य रहे गौतम गंभीर ने ली है। बीसीसीआई ने 9 जुलाई को गंभीर की ताजपोशी का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया। इसके बाद से दुनियाभर के क्रिकेट गलियारों से गंभीर को हेड कोच बनाए जाने के निर्णय पर प्रतिक्रिया मिल रही है।

Gautam Gambhir and Shahid Afridi

गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी(साभार Legend Cricket League)

गंभीर को मिला है बड़ा मौका

ऐसे में गौतम गंभीर के ऑन एंड ऑफ फील्ड कट्टर प्रतिद्वंद्वी रहे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाए जाने के बीसीसीआई के निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अफरीदी ने कहा, ये उनके लिए नया और बड़ा मौका है। ये उनपर निर्भर करता है कि वो इसे कैसे लेते हैं। कई बार मैनें उनके इंटरव्यू सुने हैं। वो सकारात्मक और सीधी बात कहते हैं।

End of Feed