विराट के दोस्त ने दी मैरिज रिसेप्शन पार्टी, कश्मीरी लड़की से किया था निकाह

कभी आरसीबी का हिस्सा रहे शाहबाज अहमद ने निकाह कर लिया। उन्होंने अब अपने विवाह का रिसेप्शन दिया, जिसमें कई क्रिकेटर भा शामिल हुए। मेवात के शिकरावा निवासी शाहबाज अहमद को तीसरी कक्षा में ही क्रिकेट में बेहद दिलचस्पी थी।

भारत के हरफनमौला क्रिकेटर शाहबाज अहमद ने अपने विवाह का रिसेप्शन दिया, जिसमें कई क्रिकेटर व राजनीतिक नेता आशीर्वाद देने पहुंचे। शहबाज अहमद ने भारत के लिए भी 3 वनडे और 2 टी20 मैच खेले हैं। नदीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने पलवल के 'टॉकिंग ट्रीस बैंक्वेट' में आयोजित समारोह में मीडिया से बताया कि क्रिकेट का जूनून उन्हें अपने परिवार से ही मिला। मेवात के शिकरावा निवासी शाहबाज अहमद को तीसरी कक्षा में ही क्रिकेट में बेहद दिलचस्पी थी। उनके घर में पिता और दादा भी क्रिकेट प्रेमी थे।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

शाहबाज अहमद (साभार-Instagram)

शाहबाज अहमद को वर्ष 2017 में बंगाल क्रिकेट टीम अंडर-23 में चुना गया था। उन्होंने साल 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू किया था। तीस वर्षीय शाहबाज ने एक कश्मीरी लड़की से शादी की है, जिनका नाम डॉ. शाइस्ता अमीन है। शाहबाज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, "मेरी शादी 6 अगस्त को हो गई थी। आज रिसेप्शन है। पिछले साल जब हमने अपनी बहन की शादी की थी, तब भी हम पलवल में ही थे। इस जगह अच्छी सुविधाएं और हमें यह जगह निकट भी पड़ती है।"

End of Feed