शैफाली वर्मा बनी कप्‍तान, अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 5, 2022, 02:30 PM IST

Shafali Verma to captain India in U19 Women's T20 World Cup: शैफाली वर्मा और ऋचा घोष दोनों भारतीय सीनियर महिला टीम का हिस्‍सा हैं। इन दोनों को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्‍ड के उद्घाटन संस्‍करण के लिए टीम में चुना गया है। भारत को ग्रुप डी में रखा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर-जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैच खेलेगी
  • अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत को ग्रुप डी में रखा गया है
  • अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 14 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित होगा

मुंबई: भारतीय सीनियर महिला टीम की सदस्‍य शैफाली वर्मा दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में राष्‍ट्रीय टीम की कमान संभालेंगी। शैफाली वर्मा के साथ भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋचा घोष को भी टीम में जगह मिली है। अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्‍ड कप का उद्घाटन संस्‍करण दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होगा।

shafail

शैफाली वर्मा कप्‍तानी करेंगी

अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज और अंडर-19 महिला वर्ल्‍ड कप के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा की। बता दें कि अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्‍ड कप के उद्घाटन संस्‍करण में 16 टीमें नजर आएंगी। यह टूर्नामेंट 14 जनवरी 2023 से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 29 जनवरी 2023 को खेला जाएगा।

End of Feed