रिटायरमेंट से वापसी करेंगी सबसे तेज गेंद फेंकने वाली गेंदबाज, टी20 वर्ल्ड कप के लिए बदला फैसला

साउथ अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप से पहले एक गुड न्यूज सामने आई है। शबनिम इस्माइल ने रिटायरमेंट से वापसी का मन बना लिया है। अनुभवी तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसले को पलट दिया है

क्रिकेट में रिटायरमेंट से वापसी के ऐसे ढेरों उदाहरण हैं जब देश की खातिर खिलाड़ी ने अपने फैसले को बदल दिया। एक और उदाहरण के तौर पर साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज ने भी रिटायरमेंट से वापसी का मन बना लिया है। अनुभवी तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसले को पलट दिया है और वो अगले महीने होने वाली वर्ल्ड कप में प्रोटियाज टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नही आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 37 वर्षीय तेज गेंदबाज ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक को वापसी के लिए सहमति दे दी है।

Shabnim Ismail

शबनिम इस्माइल (साभार-WPL)

दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान पर पहली बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम रोल निभाने वाली इस्माइल ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके जाने से प्रोटियाज टीम की गेंदबाजी आक्रमण, विशेष रूप से तेज गेंदबाजी विभाग में एक ऐसी कमी आई जिसे अब तक पूरा नहीं किया जा सका है।

End of Feed