श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो सबको उम्मीद थी कि सरफराज खान को मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इतना ही नहीं इस बात को लेकर कहीं चर्चा भी नहीं हुआ, लेकिन अब जाकर खुद इस बल्लेबाज ने क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी व्यक्त की है। सरफराज खान ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
सरफराज खान (साभार-Instagram)
सरफराज खान का क्रिप्टिक पोस्ट
सरफराज खान ने टीम के सेलेक्शन पर अपनी नाराजगी जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला। उन्होंने साल 2019 में आई फिल्म जर्सी के अभिनेती की फोटो शेयर की और लिखा कि हो सकता हूं कि मैं इसके लिए फिट नहीं हूं, लेकिन मैं इसके लिए मेहनत जारी रखूंगा।
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का ईनाम
सरफराज खान को पहली बार टीम इंडिया में एंट्री घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद मिला था। घरेलू क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 62 मैच में 64.73 की औसत से रन बनाए हैं। इसके बावजूद उन्हें केवल 6 टेस्ट खेलने का मौका मिला। 2025/25 में सरफराज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का हिस्सा थे, जहां टीम इंडिया को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।
सरफराज खान की एंट्री (साभार-Instagram)
श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया फिलहाल दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेल रही है। पहले दिन श्रीलंका के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाए। जिस बात का डर था, वही हुआ-जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारत की गेंदबाजी संघर्ष करते नजर आई। भारत के 5 गेंदबाजों ने 4 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए।
भारत की टेस्ट टीम (India Test Squad)- शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
