सारांश जैन ने डेब्यू के साथ ही बना दिया रिकॉर्ड, 30 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Saransh Jain Test Debut: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया। इसके साथ ही उन्होंने 21वीं सदी में भारत की ओर से टेस्ट में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम बदले हुए प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी। उसने अपनी एकादश में एक बदलाव करते हुए बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को डेब्यू का मौका दिया। कुलदीप के ना खेलने के पीछे बीसीसीआई ने वायरल संक्रमण का कारण बताया।

saransh jain

सारांश जैन (साभार-X)

बीसीसीआई ने कुलदीप के बारे में अपडेट शेयर करते हुए लिखा 'कुलदीप यादव अपनी वायरल बीमारी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए एकादश में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि जरूरत पड़ने पर वह कनकशन विकल्प के तौर पर मैदान पर उतर सकते हैं।’’

End of Feed