IND vs ENG: भारत दौरे से पहले इंग्लैंड गेंदबाज नहीं कर पा रहे हैं ट्रेनिंग, जानें क्या है कारण

भारत और इंग्लैंड के बीच व्हाइट बॉल क्रिकेट 22 जनवरी से शुरू होने वाला है। पहले 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। लेकिन इससे पहले इंग्लैंड के एक गेंदबाद तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से 5 मैच की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। इससे पहले इंग्लैंड के गेंदबाज ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे हैं।दरअसल पाकिस्तानी मूल के इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद को भारत दौरे के लिए वीजा मिलने में देरी हो रही है जिसके कारण वह अबू धाबी में टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं ले पाएंगे। ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के मुताबिक महमूद को अभी भारत का वीजा नहीं मिला है। वह ऐसे में अबू धाबी में शिविर में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनका पासपोर्ट वीजा प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों के पास है।

Saqib Mahmood

शाकिब महमूद (साभार-ICC)

उन्हें हालांकि टीम के खिलाड़ियों के पहले दल के कोलकाता रवाना होने से पहले वीजा मिलने की उम्मीद है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी मूल के किसी क्रिकेटर को भारत का वीजा हासिल करने में देरी का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर पिछले साल वीजा मिलने में हुई देरी के कारण दोनों देशों के बीच हैदराबाद में खेले गये पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाये थे।

End of Feed