राजस्थान रॉयल्स के कप्तान का बयान- रोहित और विराट की तरह नहीं भरी जा सकती संजू सैमसन की जगह

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने और सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल में टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करके टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया था। चेन्नई सुपर किंग्स में जाने से पहले वह राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुरुवार को कहा कि जिस तरह से रोहित शर्मा या विराट कोहली की जगह नहीं भरी जा सकती है उसी तरह से उनकी टीम में संजू सैमसन की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। सैमसन ने 2021 से 2025 तक रॉयल्स की कप्तानी की। रॉयल्स ने सत्र से पहले उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ’ट्रेड’ कर दिया था और उनकी जगह रवींद्र जडेजा को अपनी टीम में शामिल किया। पराग ने यहां सत्र पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'अगर आप संजू भैया की बात कर रहे हैं तो उनके जैसे खिलाड़ी के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को रखने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। हम उनके जैसे कौशल वाले किसी खिलाड़ी की तलाश कर सकते हैं या उनकी जगह किसी अन्य को बल्लेबाजी करने के लिए कह सकते हैं।'

Rajsthan Royals

राजस्थान रॉयल्स (फोटो साभार- BCCI/IPL)

'रोहित-विराट की तरह संजू का कोई विकल्प नहीं'

उन्होंने कहा, 'जिस तरह से विराट कोहली या रोहित शर्मा का कोई विकल्प नहीं है। ठीक उसी तरह से संजू भैया का भी कोई विकल्प नहीं हो सकता है क्योंकि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।' संजू राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने और सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल में टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करके टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया था। पराग ने कहा कि पिछले सत्र के आखिर में उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था लेकिन इस बार वह ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे।

End of Feed