ICC रैंकिंग में संजू सैमसन ने 25 खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे, जानें अब किस स्थान पर हैं अभिषेक शर्मा

ICC Rankings: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। उन्होंने एक साथ 25 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। वहीं, तिलक वर्मा और ईशान किशन को भी फायदा हुआ है। गेंदबाजी रैंकिंग में अर्शदीप सिंह ने भी कमाल कर दिया है।

ICC Rankings: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच से पहले आईसीसी ने खिलाड़ियों की ताजा T20I रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों को चांदी हो गई है। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत के लिए मैच जिताऊ पारी खेलने वाले संजू सैमसन ने रैंकिंग में जबदस्त सुधार किया है।

Sanju ICC rankings

सैमसन ने आईसीसी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम के प्रदर्शन ने रैंकिंग को प्रभावित किया है। खासकर, संजू सैमसन के शानदार फॉर्म के चलते बड़ी छलांग लगाई है। उन्होंने एक साथ 25 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी फायदा हुआ है। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार गेंदबाजों ने भी अपनी रैंकिंग सुधारी है।

End of Feed