संजू सैमसन का गरजा दक्षिण अफ्रीका में बल्ला, जड़ा करियर का पहला सैकड़ा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 21, 2023, 08:00 PM IST

Sanju Samson Century: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल के मैदान पर अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा।

पार्ल: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में जमकर चला। संजू ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एंकर की भूमिका अदा की और 110 गेंद पर शानदार शतक जड़ दिया। संजू का यह वनडे करियर में पहला शतक है। संजू ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के जड़े। सैमसन 114 गेंद में 108 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्के जड़े। सैमसन की पारी की बदौलत ही भारतीय टीम 250 रन के पार पहुंच सकी।

Sanju Samson

संजू सैमसन

2021 में किया था वनडे डेब्यू

संजू को अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर में पहले शतक के लिए 16 मैच का इंतजार करना पड़ा। साल 2021 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ सैमसन ने डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 14 वनडे में 3 अर्धशतक जड़े। इस शतकीय पारी से पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 86* रन था। ये पारी भी उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में खेली थी।

End of Feed