संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए जड़ा T20I में ऐतिहासिक छक्का, सहवाग ने रखी थी नींव

संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए विंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेली आतिशी अर्धशतकीय पारी के दौरान एक ऐतिहासिक छक्का जड़ा और छक्कों का शतक भी पूरा कर लिया।

हैदराबाद: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में 23 गेंद में 56 रन की आतिशी पारी खेली। जीत के लिए 248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे संजू सैमसन ने चौके के साथ शुरुआत की और 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। इस दौरान सैमसन ने एक व्यक्तिगत उपलब्धि तो हासिल की साथ ही एक ऐतिहासिक छक्का भी जड़ दिया।

Sanju Samson

संजू सैमसन (फोटो क्रेडिट BCCI X)

भारत के लिए जड़ा दो हजारवां छक्का

संजू सैमसन ने अपनी पारी में तीसरा छक्का तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जड़ा। यह अंतरराष्ट्रीय टी20 में टीम इंडिया के लिए जड़ा 2 हजारवां छक्का था। टी20आई में भारत के लिए पहला छक्का वीरेंद्र सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था। उसके बाद भारत के लिए सूर्यकुमार यादव एक हजारवां छक्का जड़ने वाले प्लेयर बने थे। अब संजू सैमसन 2 हजारवां छक्का जड़ने वाले प्लेयर बने। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के बाद दो हजार छक्कों के आंकड़े को पार करने वाली दूसरी टीम बनी।

End of Feed