Sanju Samson Century: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ऐसा करिश्मा करने वाले बन गए पहले बल्लेबाज

Sanju Samson century: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए दो डक के बाद एक बार फिर से शतक पूरा कर लिया है। ये उनका इस साल का तीसरा टी20ई शतक है। इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

Sanju Samson century: द.अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही चार मैचों की टी20ई सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। संजू सैमसन ने जोहान्सबर्ग में धमाकेदार पारी खेलते हुए 51 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया है। संजू सैमसन ने इसी के साथ सीरीज में दमदार वापसी की है। संजू सैमसन का ये टी20ई में 5वां शतक है। इस साल का संजू का टी20ई का ये तीसरा शतक है। वे एक साल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ये उनका टी20 करियर का तीसरा शतक है।

Sanju Samson century

संजू सैमसन शतक (फोटो- AP)

संजू सैमसन ने इससे पहले द.अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20ई मैच में शतक जड़ा था। इसके बाद हालांकि उनका प्रदर्शन खराब रहा। दूसरे और तीसरे टी20ई मैच में संजू सैमसन खाता तक नहीं खोल पाए। वो एक साल में 5 बार डक पर आउट होने वाले पहले भारतीय बन गए। इसके बाद संजू सैमसन की जमकर आलोचना हो रही थी। इन सभी को संजू ने जोहान्सबर्ग मे अपनी पारी से चुप करा दिया है। संजू ने अपनी पारी में अब तक 6 चौके और 8 छक्के जड़ दिए हैं।

End of Feed