DPL 2026: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की एकतरफा जीत, वेस्ट दिल्ली लायंस को 10 विकेट से रौंदा

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के एक रोमाचंक मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस पर 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट दिल्ली ने 169 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ दिल्ली सुपस्टार्स ने 15.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए मैच जीत लिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 के मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। पहले बैटिंग करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम 169 रन पर ऑल-आउट हो गई। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट लिए। अंशूमन हुड्डा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में 4/27 विकेट लिए।

DPL 2026

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 10 विकेट से दर्ज की जीत। फोटो- DPL

लायंस ने ओपनर अंकित कुमार का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन नीतीश राणा और कृष यादव ने दूसरे विकेट के लिए 83 रन की पार्टनरशिप करके पारी को संभाला। राणा बेहतरीन लय में दिखे और 33 गेंद में 60 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई।

End of Feed