IND vs ENG: खामोश रखूंगा, सेमीफाइनल मैच से पहले इंग्लैंड के सैम करन ने दी भारत को खुली चेतावनी

बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप का पहला जबिक गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने टीम इंडिया को खुली चुनौती दी है। उन्होंने 19 नवंबर की याद दिलाते हुए कहा है कि हम उस दिन स्टेडियम को खामोश रखेंगे।

IND vs ENG: 5 मार्च को टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी। यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है। सैम करन ने इस मुकाबले से पहले कुछ ऐसा कहा है जिसने इस मुकाबले के इटेंस को और बढ़ा दिया है। 19 नवंबर 2023 का दिन शायद ही टीम इंडिया के फैंस भूले होंगे जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम को अपनी गेंदबाजी से खामोश कर दिया था। अगर भूल गए हैं तो इस बार इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने इसे दोबारा याद दिलाने की चुनौती टीम इंडिया को दी है। सेमीफाइनल से पहले करन ने खुले तौर पर टीम इंडिया को चेतावनी दी।

SAM CURRAN

सैम करन (साभार-X)

छिपाने के लिए कुछ नहीं

5 मार्च को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच से पहले इंग्लैंड के सैम करन ने कहा कि दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ इतना खेल चुकी हैं कि कुछ छिपाने के लिये बचा नहीं है लेकिन उन्हें अपनी टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। करन ने वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लैंड के अभ्यास सत्र से पहले कहा,’’ इस मैदान पर हम काफी खेल चुके हैं लिहाजा कुछ छिपा नहीं है।’’

End of Feed