WPL 2023 : मुंबई इंडियंस की इस खिलाड़ी ने दो मैच में किया बड़ा कारनामा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 6, 2023, 10:19 PM IST

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है । मुंबई इंडियंस की गेंदबाज सायका इशाक ने दो मैच में ही बड़ा कारनामा कर दिखाया।

Wpl 2023, MI vs RCB: मुंबई इंडियंस की गेंदबाज सायका इशाक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। 27 साल की सायका ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के शुरुआत दो बड़े झटके दिए और टीम को बड़ा स्कोर बनाने से भी रोका। इसके बाद बेंगलोर की टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। इसके साथ ही 27 साल की सायका इशाक लीग की टॉप विकेटटेकर बन गईं। वे दो मैचों में छह विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम को 155 रन पर समेट दी।

Saika Ishaque

सायका इशाक मुंबई इंडियंस के अन्य सदस्यों के साथ। (Instagram)

सायका ने लिए शुरुआती दो विकेट

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाडियों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन सायका इशाक ने दो विकेट चटकाकर टीम को बड़ा झटका दिया। सायका ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर सोफी डिवाइन को आउट कर पवेलियन भेजा। डिवायन ने 145.45 की स्ट्राइक रेट से रन बना रही थीं। हालांकि वे 11 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन पर आउट हो गईं। इसी तरह डिवाइन के आउट होने के दो गेंद बाद सायका ने बेंगलोर का दूसरा बड़ा झटका दिया। सायका ने दिशा कासत को आउट कर वापस पवेलियन भेजा।

End of Feed