IND vs WI: साई सुदर्शन की इंजरी पर सामने आया अपडेट, दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत के साई सुदर्शन मैदान में नहीं उतरे। दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। अब बीसीसीआई ने इस पर अपडेट दिया है।

टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट के तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे। उन्हें मैच के दूसरे दिन शॉट लेग पर कैच लेने की कोशिश में चोट लग गई थी। सुदर्शन के मैदान पर न होने से फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनकी चोट ज्यादा गंभीर है? अब सुदर्शन की इंजरी पर बीसीसीआई का बयान सामने आया है। बीसीसीआई के अनुसार "चोट गंभीर नहीं है और वह ठीक हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।"

Sai Sudarshan

साई सुदर्शन (साभार-ScreenGrab)

अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारत के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन, सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 87(165) रन की पारी खेली थी। हालांकि, वह शतक से चूक गए और उप-कप्तान जोमेल वारिकन की गेंद पर आउट हो गए थे। इस टेस्ट से पहले सुदर्शन को मौके मिले, लेकिन वह अपने सेलेक्शन को अब तक सही नहीं ठहरा पाए हैं। अब तक सात पारियों में उनके नाम केवल 147 रन थे। लेकिन उनकी इस पारी ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

End of Feed