IND vs ENG: गिल के चहेते खिलाड़ी ने फिर किया निराश, एक ही गेंदबाज के दोबारा बने शिकार

Sai Sudarshan Failure: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच मेंं डेब्यू कर रहे साईं सुदर्शन ने अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। सुदर्शन दोनों ही पारियों में कुछ खास नहीं कर पाए और एक ही गेंदबाज के दो-दो बार शिकार बनते चले गए।

Sai Sudarshan Failure: भारतीय युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन का टेस्ट करियर शानदार शुरुआत की उम्मीदों के बीच निराशाजनक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्हें दोनों पारियों में बेन स्टोक्स की गेंदबाजी के आगे घुटने टेकने पड़े। 23 वर्षीय सुदर्शन ने पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में भी अच्छी शुरुआत के बावजूद अपनी विकेट गंवा दी, जिससे विशेषज्ञों और प्रशंसकों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है।

sudharsan

साईं सुदर्शन (फोटो- AP)

पहली पारी: नर्वसनेस की वजह से डक

साईं सुदर्शन को पहली पारी में लंच से ठीक पहले के आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने उतरना पड़ा। नर्वसनेस की वजह से वह एक ऐसी गेंद पर एज कर गए, जो लेग साइड में काफी दूर थी, और विकेटकीपर के हाथों कैच हो गए। हालांकि, डेब्यू मैच में नए बल्लेबाज का घबरा जाना स्वाभाविक था, इसलिए इस पारी में उनकी ज्यादा आलोचना नहीं हुई।

End of Feed