नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच इन दिनों बॉर्डर-गावस्कर ट्ऱॉफी खेली जा रही है। हमेशा की तरह दोनों टीमों के बीच सीरीज के दौरान कड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल रही है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिद्वंद्विता की सबसे खूबसूरत कहानी सचिन तेंदुलकर और शेन वॉर्न ने लिखी थी। मैदान पर दोनों एक दूसरे को धूल चटाने के लिए पुरजोर कोशिश करते थे और मैदान के बाहर दोनों अच्छे दोस्त भी थे।
सचिन तेंदुलकर और शेन वॉर्न
दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था देहांत
4 मार्च 2022 की शाम थाइलैंड में छुट्टियां मनाने गए शेन वॉर्न की दिल का दौरा पड़ने की वजह से देहांत होने की खबर आई और पूरा क्रिकेट जगह शोक में डूब गया। शनिवार को शेन वॉर्न के देहांत के एक साल पूरे हो गए। ऐसे में उनकी पहली पुण्यतिथि पर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके अपने दिवंगत दोस्त को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
We have had some memorable battles on the field & shared equally memorable moments off it. I miss you not only as a… t.co/bb0KyQWO0o
— ANI (@ANI) Mar 4, 2023
स्वर्ग को बना दिया होगा और आकर्षक
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके कहा, हमारे बीच मैदान पर कई यादगार मुकाबले खेले हैं और इस दौरान कई यादगार पल साझा किए हैं। मैं आपको केवल एक महान क्रिकेट के रूप में नहीं बल्कि एक बेहतरीन दोस्त के रूप में भी याद करता हूं। वॉर्नी! मुझे यकीन है कि आपने स्वर्ग को अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और करिश्मे के बल पर पहले से अधिक आकर्षक जगह बना दिया होगा।
Cricket world is never the same without the great man .. what a player .. once in a lifetime @bcci t.co/h6s9bgBceJ
— ANI (@ANI) Mar 4, 2023
आपके बगैर क्रिकेट की दुनिया पहले जैसी नहीं रही
वहीं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी वॉर्न को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद करते हुए ट्वीट किया, आपके बगैर क्रिकेट की दुनिया वैसी नहीं रही जैसी हुआ करती था। क्या शानदार खिलाड़ी थी। ऐसे खिलाड़ी एक बार ही पैदा होते हैं।
