क्रिस मॉरिस ने बताया, SA20 की नीलामी में इन खिलाड़ियों की हो सकती है चांदी

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने बताया है कि SA20 के लिए कुछ दिनों में होने वाली नीलामी में कौन से खिलाड़ी बड़ी राशि अपने नाम कर सकते हैं?

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला क्रिस मॉरिस को लगता है कि एसए20 के चौथे सत्र के लिए नौ सितंबर को होने वाली खिलाड़ियों के नीलामी में घरेलू क्रिकेटरों को अच्छे मौके मिलने की संभावना है। एसए20 का आगामी सत्र इस साल 26 दिसंबर से शुरू होगा और नीलामी नौ सितंबर को जोहान्सबर्ग में होगी। मॉरिस ने ‘सुपरस्पोर्ट’ से नीलामी पर बात करते हुए कहा,'नीलामी हमेशा रोमांचक होती है, चाहे कोई भी टूर्नामेंट हो। लेकिन यह एसए20 की बड़ी नीलामी है। कई खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है और कई वाइल्ड कार्ड खिलाड़ियों को चुना गया है।'

Dewald Brevis

डेवाल्ड ब्रेविस (फोटो क्रेडिट AP)

टीमों के पास नीलामी के लिए हैं 74 लाख यूएस डॉलर

छह फ्रैंचाइजी के पास अपनी 19 खिलाड़ियों वाली टीमों को पूरा करने के लिए 84 स्थान भरने हैं जिसके लिए उनके पास कुल मिलाकर 74 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि होगी। जिससे यह 2022 में लीग की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ी एसए20 नीलामी बन जाएगी। उन्होंने कहा,'कुछ टीमों के पास खर्च करने के लिए काफी पैसा है जबकि कुछ टीमों ने अपनी आधी टीमें पहले ही भर ली हैं जिससे उनके पास ज्यादा पैसा नहीं बचा है। इसका मतलब है कि वित्तीय स्थिति को देखते हुए इस सत्र में कई घरेलू खिलाड़ियों को मौके मिलने की संभावना है।'

End of Feed