South Africa banaam United States T20 World Cup Super-8 LIVE TV Telecast Channel in India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (19 जून 2024) से सुपर-8 मुकाबले की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट के सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना यूएसए टीम से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका की टीम विजयी रथ पर, जबकि अमेरिका की टीम दो जीत के साथ यहां तक पहुंची है। ग्रुप स्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 4 मैच खेले और सभी मुकाबलों में जीत हासिल की। टीम 8 अंक के साथ अपने ग्रुप में टेबल में टॉप पर रही थी। इसी तरह अमेरिका की बात करें तो अमेरिका की टीम को 4 मुकाबले में से दो मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला। टीम कुल 5 अंक के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही थी।
दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका के बीच आज मुकाबला खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Squads)
एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
यूएसए का स्क्वॉड (USA Squads)
मोनंक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्राल्वाकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर।
दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका मुकाबला कब से खेला जाएगा? (SA vs USA Match Date)
दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका का मुकाबला 19 जून 2024 को खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (SA vs USA Match Time)
दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका मुकाबले की शुरुआत रात 8 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (SA vs USA Match Venue)
दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका का मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (SA vs USA Match Live Telecast)
दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका मुकाबले को आप स्टार स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (SA vs USA Match Live Streaming)
दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका के मुकाबले को आप को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।
