LIVESA vs NED, World Cup 2023 Match Highlights: दक्षिण अफ्रीकी टीम फिर बनी चोकर, नीदरलैंड ने पटखनी देकर किया दूसरा उलटफेर

SA vs NED, World Cup 2023 Match Highlights: दक्षिण अफ्रीकी टीम फिर बनी चोकर, नीदरलैंड ने पटखनी देकर किया दूसरा उलटफेर
SA vs NED Cricket Score, South Africa vs Netherlands World Cup 2023 Match Highlights (दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स विश्व कप मैच हाईलाइट्स): विश्व कप 2023 बड़े उलटफेर वाला बनता जा रहा है। अफगानिस्तान की मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद अब नीदरलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर टूर्नामेंट का दूसरा बड़ा उलटफेर कर दिया। बुधवार को धर्मशाला में खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में नीदरलैंड की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में 245/8 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 207 रन बनाकर ढेर हो गई और 38 रन से मैच गंवा दिया । इस हार के साथ ही दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ चोकर्स का टैग बरकरार रखा। बड़ी टीमों के खिलाफ धमाल मचाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम नीदरलैंड के खिलाफ ढेर हो गई और अपने चोकर्स के टैग को बरकरार रखा।
नीदरलैंड की यह वनडे विश्व कप इतिहास में तीसरी जीत है। पहली बार विश्व कप में नीदरलैंड की टीम किसी टेस्ट टीम को मात देने में सफल हुई है।
नीदरलैंड की यह वनडे विश्व कप इतिहास में तीसरी जीत है। पहली बार विश्व कप में नीदरलैंड की टीम किसी टेस्ट टीम को मात देने में सफल हुई है। ये उनकी सबसे बड़ी जीत है। इंग्लैंड की अफगानिस्तान के बाद बाद दक्षिण अफ्रीका की नीदरलैंड के खिलाफ तीन दिन में विश्व कप में हुए दो बड़े उलटफेर हैं। ये मैच अंतिम दौर में विश्व कप के रोमांच को और बढ़ा देंगे।
दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 44 रन पर द. अफ्रीका के 4 बल्लेबाज पवेलियन वापस लौट गए थे। इसके बाद भी विकेट लगातार गिरते रहे। 166 के स्कोर पर 9 विकेट द. अफ्रीका ने गंवा दिए थे। अंत में केशव महाराज और लुंगी नगिडी ने 41 रन की साझेदारी करके टीम को 200 रन के पार पहुंचाया लेकिन उनका ये प्रयास टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा पाया। 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर महाराज विकेट के पीछे वैन बीक की गेंद पर लपके गए और 38 रन के अंतर से नीदरलैंड ने मैच अपने नाम कर लिया।
SA vs NED Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने लुटाए 32 अतिरिक्त रन
दक्षिण अफ्रीका को खराब गेंदबाजी करते हुए 32 अतिरिक्त रन देने का खामियाजा भुगतना पड़ा। यही 32 रन टीम के लिए भारी पड़ गए।
SA vs NED Live Score: कप्तानी पारी ने दिलाई जीत
नीदरलैंड की ऐतिहासिक जीत, दक्षिण अफ्रीका को धोया
SA vs NED Live Score: स्कॉट एडवर्ड बने प्लेयर ऑफ द मैच
नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए और विकेट के पीछे तीन कैच पकड़े और शानदार कप्तानी भी की।
SA vs NED Live Score: विश्व कप 2023 का दूसरा बड़ा उलटफेर, नीदरलैंड से हारा दक्षिण अफ्रीका
विश्व कप 2023 का दूसरा बड़ा उलटफेर बुधवार को धर्मशाला में हुआ। नीदरलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को 38 रन से रौंद दिया। दक्षिण अफ्रीका के आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज केशव महाराज रहे। नीदरलैंड ने विश्व कप इतिहास में पहली बार किसी टेस्ट टीम के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल हुई है।
SA vs NED Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा नौवां झटका
दक्षिण अफ्रीकी टीम को नौवां झटका कगिसो रबाडा को लगा। रबाडा को डी लीड्स ने कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। उन्होंने 9 रन बनाए। इसके साथ ही द. अफ्रीका का स्कोर 166/9 रन हो गया।
SA vs NED Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने गंवाया आठवां विकेट
दक्षिण अफ्रीकी टीम का आठवां विकेट पारी के 34वें ओवर की पहली गेंद पर कोएत्जे के रूप में गिरा। वो 22 रन बनाकर डी लीड्स की गेंद पर विकेटकीपर एडवर्ड्स के हाथों लपके गए।
SA vs NED Live Score: द. अफ्रीका ने बनाए 32 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 32 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। कोएत्जे 21 और महाराज 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SA vs NED Live Score: मिलर बने वैन ब्रीक का शिकार
दक्षिण अफ्रीकी टीम की नीदरलैंड के खिलाफ जीत की आखिरी आस डेविड मिलर के बोल्ड होते ही खत्म हो गई है। मिलर पारी के 31वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 43(52) रन बनाए।
SA vs NED Live Score: 29 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 139/6 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 29 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। मिलर 39 और कोएत्जे 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SA vs NED Live Score: मिलर संभाले हैं एक छोर, कोएत्जे उतरे मैदान पर
नीदरलैंड के खिलाफ संघर्ष कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम का एक छोर डेविड मिलर संभाले हुए हैं। मिलर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर उनका साथ कोएत्जे दे रहे हैं।
SA vs NED Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने गंवाया छठा विकेट, यानसेन हुए बोल्ड
दक्षिण अफ्रीकी टीम को छठा झटका मार्को यानसेन के रूप में लगा। पारी के 25वें ओवर की आखिरी गेंद पर यानसेन 9 रन बनाकर मीकरेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 109 रन पर 6 विकेट हो गया है।
SA vs NED Live Score: नीदरलैंड के गेंदबाजों ने मचाया धमाल
SA vs NED Live score: नीदरलैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
नीदरलैंड के गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के खिलाफ कहर बरपाते हुए 4 विकेट 44 रन पर चटका लिए हैं। टेम्बा बावूमा, क्विंटन डिकॉक, रासी वान डर डुसें और एडेन मार्करम जैसे फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। वान डर मर्वे ने 2 विकेट लिए वहीं एकरमैन और मीकरीन के खाते में एक-एक विकेट आए।
SA vs NED Live score: 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जीत के लिए 246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने 4 विकेट महज 44 रन के स्कोर पर गंवा दिए। अबतक टूर्नामेंट में अजेय रही अफ्रीकी टीम मुश्किल में नजर आ रही है।
SA vs NED Live score: नीदरलैंड की पारी समाप्त
नीदरलैंड की पारी समाप्त हो गई है। उन्होंने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 246 रनों का लक्ष्य दिया है।
SA vs NED Live Score: नीदरलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
साउथ अफ्रीका की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 97 रनों पर ही 5 विकेट ले लिए हैं।
SA vs NED LIVE SCORE: नीदरलैंड को दो झटके
नीदरलैंड की टीम को दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा और मारको येनसेन ने एक-एक विकेट लेकर दो करारे झटके दे दिए हैं। ताजा स्कोर 9.4 ओवर में 31/2
SA vs NED Live Score: नीदरलैंड की शानदार शुरुआत
साउथ अफ्रीका के खिलाफ नीदरलैंड ने शानदार शुरुआत की है। टीम ने 5 ओवर में ही 20 रन बना लिए हैं।
SA vs NED Live Score: नीदरलैंड की बल्लेबाजी शुरू
धर्मशाला में बारिश के चलते मैच के देरी से शुरू होने के बाद इसे 43 ओवर का कर दिया गया है। फिलहाल नीदरलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है।