SA vs CAN Highlights: कनाडा को 57 रन के हराकर साउथ अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कप में विजयी आगाज
तीसरे ओवर में एन्गिडि ने युवराज शर्मा और किर्टोन को आउट कर दिया । इस समय कनाडा का स्कोर तीन ओवर में तीन विकेट पर 26 रन था। धालीवाल और हर्ष ठाकेर (29 गेंद में 33) ने पांचवें विकेट के लिये 69 रन जोड़े लेकिन मार्को यानसेन ने 18वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की पारी में माक्ररम ने दूसरे ओवर में डिलोन हेलाइगर को तीन चौके लगाये। क्विंटोन डि कॉक ने 22 गेंद में 25 रन बनाये और साद बिन जफर को लगातार दो चौके जड़े । दोनों ने पहले विकेट के लिये 6. 5 ओवर में 70 रन की साझेदारी की और सभी गेंदबाजों को नसीहत दी। दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका डिकॉक के रूप में लगा जो कनाडा के कप्तान और दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज दिलप्रीत बाजवा का शिकार हुए।
माक्ररम ने बाजवा को चौका लगाकर सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया । वहीं रियान रिकेलटन ने 21 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के के साथ 31 रन बनाये । माक्ररम को बायें हाथ के स्पिनर अंश पटेल ने लांग आन पर हेलाइगर के हाथों लपकवाया। इसके बाद रिकेलटन भी पटेल की गेंद पर हर्ष ठाकेर को सीधा कैच देकर लौटे। डेवाल्ड ब्रेविस चार गेंद तक ही टिक सके और इसी ओवर में मिड आफ पर निकोलस किर्टोन को कैच देकर पवेलियन लौट गए।
आखिर में अनुभवी डेविड मिलर ने 23 गेंद में नाबाद 39 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंद में 34 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को बड़ा स्कोर दिया । दोनों ने 37 गेंद में 75 रन की अटूट साझेदारी की।
कनाडा के लिये अंश पटेल ने 31 रन देकर तीन विकेट चटकाये।
कनाडा और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन-
कनाडा की प्लेइंग इलेवन (Canada Playing XI)- युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलन हेलाइजर, कलीम सना, अंश पटेल।
साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन- दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी
आज के मैच का लाइव स्कोरकार्ड यहाँ देखें
south africa vs canada: साउथ अफ्रीका की आसान जीत
साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हराकर जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप का आगाज किया। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एन्गिडी ने सर्वाधिक 4 जबकि मार्को यान्सेन ने 2 विकेट चटकाए।south africa vs canada: मार्करम भी हुए आउट
एडेन मार्करम 59 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया। 126 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया।south africa vs canada: एडेन मार्करम ने की डीकॉक की बराबरी
T20 WC में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में एडेन मार्करम ने डीकॉक की बराबरी कर ली।5- एबी डिविलियर्स
4 - क्विंटन डी कॉक
4 - एडेन मार्कराम*
south africa vs canada: आधे ओवर खत्म, साउथ अफ्रीका के 100 रन पूरे
कप्तान एडेन मार्करम की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। मार्करम ने 28 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अपनी इस पारी 8 चौके और 1 छ्क्का लगाया।south africa vs canada: कप्तान ने दिलाई सफलता
कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने अपनी टीम को पहली सफलता दिला दी। उन्होंने खतरनाक नजर आ रहे क्विंटन डीकॉक को 25 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके साथ ही 70 रन की साझेदारी टूट गई। मार्करम अर्धशतक के करीब हैं और 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।south africa vs canada: पावरप्ले रहा दक्षिण अफ्रीका के नाम
दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले को अच्छी तरह से भुना लिया है। 6 ओवर में उसने बिना किसी नुकसान के 66 रन बना लिए हैं। मार्करम 35 और डीकॉक 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs canada: 4 ओवर बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर
दक्षिण अफ्रीका ने विस्फोटक शुरुआत की है। 4 ओवर के बाद उसने बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। डीकॉक 17 और मार्करम 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs canada: आज के मैच में दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कनाडा की (प्लेइंग इलेवन): युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलन हेलाइजर, कलीम सना, अंश पटेल।दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी
SA vs CAN, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: कनाडा कप्तान ने जीता टॉस
कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद उन्होंने कहा 'पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हैं। इस स्टेडियम में खेलने में खुशी हो रही है। लगता है यह अच्छी बल्लेबाजी पिच है। ओस के कारण हमने गेंदबाजी करने का फैसला किया। देखते हैं कैसा रहता है। श्रीलंका ए के खिलाफ अभ्यास मैच में अच्छा खेले। हमारे पास तीन तेज गेंदबाज हैं। साद बिन जफर - बाएं हाथ के स्पिनर, अंश पटेल - चाइनामैनSA vs CAN, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: रिकॉर्ड की दहलीज पर क्विंटन डीकॉक
इस मुकाबले में क्विंटन डीकॉक पर खास नजर होगी। बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म में चल रहे डीकॉक दो डिसमिसल करते ही टी20 वर्ल्ड कप के सबसे सफल विकेटकीपर बन जाएंगे। इसके अलावा एडेन मार्करम की टीम हाई-स्कोर का रिकॉर्ड भी बना सकती है।SA vs CAN, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: थोड़ी देर में होगा टॉस
साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच एक दमदार मुकाबला होने वाला है। थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में इस मैदान पर यह पहला मुकाबला होने वाला है।SA vs CAN, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: कहां देखें साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा मैच
साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा का मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट पर अपनी पसंदीदा भाषा में देख सकते हैं।SA vs CAN, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: ग्रुप ऑफ डेथ में आज कनाडा बनाम साउथ अफ्रीका का मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप में आज ग्रुप ऑफ डेथ यानी ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका और कनाडा की टीम भिड़ने वाली है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच रनों के लिए जानी जाती है। आज के मुकाबले में ट्रिस्टन स्टब्स और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे सिक्स हिटर एक्शन में होंगे और फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।Asian Para Games 2026: 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे एशियन पैरा गेम्स के लिए 275 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी, एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 62 खिलाड़ी
मैकुलम और फ्लेमिंग ने बना ली अपनी टीम, CSK के पूर्व कोच को किया शामिल
SA vs AUS Day-4 Stump: जीत से 6 विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया, चौथा दिन भी रहा कमिंस एंड कंपनी के नाम
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, बीसीसीआई ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
बेंच पर बैठकर खिलाड़ी नहीं बनते, तानाशाही रवैया- वैभव को ना खिलाने पर फूटा कोच मनीष ओझा का गुस्सा
© 2026 Times Horizon Private Limited
