SA vs AUS ODI Live Streaming: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे आज, जानें भारत में कहां देख सकते हैं मुकाबला

South Africa vs Australia ODI Live Streaming: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। आज सीरीज का पहला वनडे मुकाबला किंग्समीड स्टेडियम, डरबन में खेला जाएगा। यहां जानिए इस मैच जुड़े लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी।

South Africa vs Australia ODI Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंची है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। आज सीरीज का पहला वनडे मुकाबला किंग्समीड स्टेडियम, डरबन में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से पहले, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का मानना है कि 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम अपने वनडे रिकॉर्ड को बेहतर बनाने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उनकी टीम काफी उत्सुक है।

SA vs AUS

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्ट्रीमिंग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका टीम में कई जाने-पहचाने चेहरे वापसी कर रहे हैं। जिनमें एडेन मार्करम, मार्को जानसेन, लुंगी एनगिडी, डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, क्विंटन डी कॉक और कप्तान टेम्बा बावुमा शामिल हैं। बावुमा ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में वनडे मैच खेला था। वह लंबे समय से वापसी का इंतजार कर रहे थे। दक्षिण अफ्रीका अगले साल ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।

End of Feed