SA20 Final: एमआई कैपटाउन ने जीता पहला खिताब, सनराइजर्स ईस्टर्न केप को मिली करारी हार

SA20 Final: द.अफ्रीका टी20 लीग को एक नया चैंपियन मिल गया है। दरअसल राशिद खान की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस केपटाउन टीम ने फाइनल में सनराइजर्स ईस्टनर्न कैप को 76 रन से हरा दिया है। ये उनका इस टूर्नामेंट का पहला खिताब है।

SA20 Final: पिछली दो बार आखिरी स्थान पर रही एमआई केपटाउन ने राशिद खान की कप्तानी में तीसरे सत्र में चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए दो बार की चैम्पियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप को वांडरर्स पर खेले गए फाइनल में बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 76 रन से हराकर एसए 20 खिताब अपने नाम किया।

SA20 Final

एसए20 फाइनल (फोटो- X)

कैगिसो रबाडा ने जैसे ही 19वें ओवर की चौथी गेंद पर रिचर्ड ग्लीसन को आउट किया, मैदान पर आये 22000 से ज्यादा दर्शकों के बीच एमआई के नीले झंडे लहराते दिखाई देने लगे।पूरा स्टेडियम अपने स्थानीय नायक ‘रबाडा रबाडा’ के शोर से गूंज उठा जिन्होंने 3.4 ओवर में 25 रन देकर चार विकेट लिये । वहीं ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में सिर्फ नौ रन देकर दो विकेट लिये।

End of Feed