टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप की हुई छुट्टी, सहायक कोच भी हुए अलग

टीम इंडिया के सहायक कोच पहले ही अलग हो गए थे और अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी छुट्टी हो गई है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात की जानकारी दी। सैकिया ने बताया कि फिलहाल ’दो-तीन नामों पर चर्चा चल रही है।’ सूत्रों के अनुसार भारत की महिला टीम और भारत-ए के पूर्व सहयोगी सदस्य शुभदीप घोष इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे और क्षेत्ररक्षण कोच टी. दिलीप का अनुबंध समाप्त हो गया है और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को पीटीआई से कहा कि बोर्ड इन दोनों के कार्यकाल को कोई विस्तार नहीं देने जा रहा है। बीसीसीआई श्रीलंका दौरे के लिए जल्द ही नए क्षेत्ररक्षण कोच के नाम की घोषणा करेगा। सैकिया ने बताया कि फिलहाल ’दो-तीन नामों पर चर्चा चल रही है।’ सूत्रों के अनुसार भारत की महिला टीम और भारत-ए के पूर्व सहयोगी सदस्य शुभदीप घोष इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और उनके टी. दिलीप तथा डोएशे की जगह लेने की संभावना है।

T Dilip Ryan Ten Doeschate

टी दिलीप और रयान डोएशे (साभार-x)

सैकिया ने ’पीटीआई’ से विशेष बातचीत में कहा, ’’सहायक कोच डोएशे का भारतीय पुरुष टीम के साथ दो वर्ष का अनुबंध 10 जून को समाप्त हो गया था तो वही एक वर्ष का विस्तार पाने वाले क्षेत्ररक्षक कोच टी. दिलीप का अनुबंध आठ जून को खत्म हो गया।’’ उन्होंने कहा, ’’बीसीसीआई ने दोनों को भारत के ब्रिटेन दौरे के समाप्त होने तक टीम के साथ बनाए रखा। लेकिन अब उनके अनुबंध में कोई और विस्तार नहीं दिया जा रहा है। चूंकि उनका अनुबंध समाप्त हो चुका है, इसलिए इस्तीफा स्वीकार करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।’’

End of Feed