RR vs RCB Match Highlights: वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की तूफानी पारी, राजस्थान ने लगाया जीत का चौका
राजस्थान ने टारगेट का पीछा करते हुए 18 ओवर में चार विकेट गंवाकर 202 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 78 रन और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 81 रन की पारी खेली। जडेजा ने इस मैच में अपने 4000 टी20 रन पूरे किए। यह राजस्थान की लगातार चौथी जीत रही और वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड।
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर के लिया जुड़े-
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान के लिए आसान जीत
ध्रुव जुरेल के 43 गेंद पर नाबाद 81 और वैभव सूर्यवंशी के 26 गेंद पर 78 रनों की बदौलत RR ने 202 के टार्गेट को सिर्फ 18 ओवर में ही चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 201 रन बनाए थे। कोहली ने 16 गेंद पर 32 रन बनाए थे। कप्तान पाटीदार ने 40 गेंद पर 63 रनों की पारी खेली। हालांकि, एक समय RCB ने 128 रन तक सात विकेट गंवा दिए थे। यहां से वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाकर टीम को 201 के स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि यह टार्गेट RR के लिए ज्यादा बड़ा साबित नहीं हुआ। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। जायसवाल तो सिर्फ 13 रन ही बना सके लेकिन दूसरे विकेट के लिए सूर्यवंशी और जुरेल के बीच 108 रनों की शानदार साझेदारी हुई। पावरप्ले में ही 97 रन RR ने जड़ दिए थे और यहीं से मुकाबला एकतरफा हो गया। बीच में क्रुणाल पांड्या ने दो गेंद पर लगातार दो विकेट लेकर RCB की थोड़ी वापसी कराई थी लेकिन जुरेल ने आखिर तक टिके रहकर अपनी टीम को एक आसान जीत दिला दी। हेजलवुड और भुवी के खिलाफ सूर्यवंशी ने जिस तरह से छक्के लगाए, वो देखने लायक था।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान ने छह विकेट से दर्ज की जीत
राजस्थान ने 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में चार विकेट गंवाकर 202 रन बनाकर छह विकेट से मैच अपने नाम किया। राजस्थान ने इस सीजन जीत का चौका लगाया है। ध्रुव जुरेल 43 गेंद पर 81 रन बनाकर नाबाद रहे। जडेजा ने नाबाद 24 रन का योगदा दिया। आरआर ने आरसीबी का विजय रथ गुवाहाटी में रोक दिया।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: जीत के करीब राजस्थान
राजस्थान चौथी जीत के करीब है। उसे 11 रन जीत के लिए चाहिए। ध्रुव जुरेल 39 गेंद पर 72 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर जडेजा 23 गेंद पर 22 रन बना चुके हैं। तीन ओवर का खेल और बचा है।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान को चाहिए 25
राजस्थान जीत के बेहद करीब पहुंच गई है। 30 गेंद पर 25 रन चाहिए। ध्रुव जुरेल 30 गेंद पर 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। जडेजा 20 गेंद पर 19 रन बनाकर साथ निभा रहे हैं। राजस्थान चौथी जीत की ओर बढ़ रही है।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: ध्रुव जुरेल की फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 25 गेंद पर 6 चौके और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन जुरेल की दूसरी फिफ्टी है।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: रविंद्र जडेजा के 4000 हजार रन पूरे
रविंद्र जडेजा ने टी20 में अपने 4000 रन पूरे कर लिए हैं। वह हार्दिक पांड्या के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने 4000 रन और 200 से ज्यादा टी20 विकेट लिए हैं। 13वें ओवर में 9 रन बने। जुरेल 45 और जडेजा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 12वें ओवर बने मात्र 4 रन
भुवनेश्वर कुमार ने अपने तीसरे ओवर में दमदार गेंदबाजी की। इस ओवर में जडेजा और जुरेल को हाथ खोलने का मौका नहीं मिला और मात्र 4 रन बने। आरसीबी ने वापसी की राह पकड़ ली है। मैच रोमांचक हो चला है। जुरेल और जडेजा क्रीज पर हैं।12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 145/4
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: मैच ने लिया मोड़
मैच ने मोड़ ले लिया है। हेजलवुड को बड़ा शॉट मारने गए रियान पराग बाउंड्री पर क्रुणाल पांड्या के हाथों लपके गए। वह तीन रन बना सके। रियान के आउट होने से मैच में मोड़ आ गया है। जडेजा क्रीज पर आए हैं। जुरेल 18 गेंद पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: हैट्रिक से चूके क्रुणाल पांड्या
9वें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने आरसीबी को दो बैक टू बैक विकेट दिलाई। पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी 78 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पहली ही गेंद पर शिमरन हेटमायर बिना खाता खोले आउट हुए। तीसरी गेंद पर रियान पराग ने सिंगल लिया। इस ओवर में तीन रन बने। ध्रुव जुरेल 16 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 132/3
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 78 रन बनाकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
राजस्थान को बड़ा झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी 26 गेंद पर 78 रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या की गेंद पर बड़ा शॉट मारने गए वैभव बाउंड्री पर विराट कोहली के हाथों लपके गए। वैभव और जुरेल के बीच शतकीय साझेदारी हुई। 129 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। शिमरन हेटमायर क्रीज पर आए और चले गए।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का स्कोर 100 के पार
एक छोर से वैभव सूर्यवंशी छक्के-चौके लगा रहे। दूसरे छोर से जुरेल चौकों की बारिश कर रहे हैं। दोनों के बीच 30 गेंद पर 90 रन की साझेदारी हो चुकी है। साथ ही राजस्थान ने 100 का स्कोर भी पार कर लिया है। वैभव 21 गेंद पर 65 और जुरेल 13 गेंद पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।7 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 111/1
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: जुरेल ने एक ओवर में लिए 24 रन
एक तरफ तो वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रन उगल रहा है। वहीं, दूसरे छोर से भी चौके छक्कों की बारिश हो गई। अभिनंदन के ओवर में जुरेल ने दो छक्के और चार चौके जड़े। जुरेल ने छह गेंद पर 24 रन कूट टीम का स्कोर 90 के पार पहुंचा दिया। आरसीबी के हाथ से मैच फिसल रहा है। पहला पावर प्ले समाप्त हो गया है। वैभव 18 गेंद पर 57 और जुरेल 10 गेंद पर 27 रन बनाकर खेल रहे।6 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 97/1
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी ने भुवनेश्वर के ओवर में दो लगातार छक्के लगाकर 15 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। वैभव ने इस दौरार चार छक्के और 8 चौके जड़े। भुवनेश्वर के ओवर में 17 रन बने। वैभव सूर्यवंशी 18 गेंद पर 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। जुरेल 3 रन बनाकर खेल रहे। दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी हो चुकी है।5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 73/1
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: हेजलवुड के ओवर में चला वैभव का बल्ला
वैभव सूर्यवंशी ने हेजलवुड के ओवर में तूफानी बल्लेबाजी की। वैभव ने हेजलवुड को पहले तीन लगातार चौके जड़े। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। इस ओवर में कुल 19 रन बने। वैभव सूर्यवंशी 13 गेंद पर 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। राजस्थान 56 रन बना लिए हैं।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का गिरा पहला विकेट
राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लग गया है। जोश हेजलवुड ने यशस्वी जायसवाल को 13 के स्कोर पर विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। पहले ओवर में 9 रन बने। दूसरे ओवर में 12 रन और तीसरे ओवर में 16 रन बने। वैभव 9 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। वैभव के बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकल चुका है।3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 37/1
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी ने 202 रन का लक्ष्य
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंद नाबाद 21 रन बनाए। शुरुआती विकेट गिरने के बाद आरसीबी ने रजत पाटीदार की बदौलत स्कोर में भरपाई कर ली है। 20वें ओवर में 21 रन बने। राजस्थान को जीत के लिए 202 रन चाहिए।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: अर्धशतक बनाकर आउट पाटीदार
रजत पाटीदार ने 36 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद रवि बिश्नोई के ओवर में दो लगातार छक्के लगाए। वेंकटेश अय्यर ने चौका लगाया। 18वें ओवर में संदीप शर्मा ने पाटीदार को 63 के स्कोर पर आउट किया। संदीप शर्मा ने आईपीएल में अपना 150वां विकेट पूरा किया। भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर आए हैं।18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 171/8
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 15 ओवर समाप्त
आरसीबी की पारी के 15 ओवर समाप्त हो गए हैं। इस ओवर में 14 रन बने। पाटीदार 31 गेंद पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। अय्यर 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इस ओवर में दो छक्के लगे।15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 139/7
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 13वें ओवर में बने 15 रन
आरसीबी ने 13वें ओवर में 15 रन बनाए। रजत पाटीदार और शेफर्ड ने मिलकर तीन चौके लगाए। 14वें ओवर में राजस्थान को सातवीं विकेट गिरी। जडेजा ने रोमारियो शेफर्ड को आउट कर आरसीबी को बड़ा झटका दिया। इंपैक्ट सब के रूप में वेंकटेश अय्यर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है।14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 125/7
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: टिम डेविड भी लौटे पवेलियन
राजस्थान के गेंदबाजों ने आरसीबी पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है। ब्रिजेश ने टिम डेविड को आउट कर राजस्थान को बड़ी सफलता दिलाई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 13 रन ही बना सका। रजत पाटीदार और रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर हैं। 12वें ओवर में आरसीबी की पारी का पहला छक्का लगा। शेफर्ड ने बिश्नोई के ओवर में बड़ी हिट लगाई।12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 104/6
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान के लिए सबसे किफायती गेंदबाज- रवि बिश्नोई
राजस्थान की तरफ से अभी तक रवि बिश्नोई किफायती गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने दो ओवर किया है। 6 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इसमें विराट कोहली की विकेट भी शामिल है। आरसीबी की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। पाटीदार 17 और टिम डेविड 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।10.1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 90/5
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी को लगा पांचवां झटका
गेंदबाजी में बदलाव करते हुए ब्रिजेश को गेंद थमाई। अपने पहले ही ओवर में टीम सफलता दिलाई। 9वें ओवर की चौथी गेंद जितेश शर्मा को आउट किया। शर्मा 8 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी 76 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 8 ओवर समाप्त
आरसीबी की पारी के 8 ओवर समाप्त हो गए हैं। पाटीदार 12 रन और जितेश शर्मा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। बिश्नोई ने दो विकेट झटके और जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट चटकाए। राजस्थान ने शिकंजा कसा हुआ है।8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 73/4
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: कोहली हुए आउट
पांचवें ओवर में आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। रवि बिश्नोई की गुगली को विराट कोहली पढ़ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए। कोहली ने 16 गेंद पर 32 रन बनाए। क्रीज पर क्रुणाल पांड्या और रजत पाटीदार क्रीज पर मौजूद हैं।5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 58/3
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: कोहली ने आर्चर के ओवर में लगाई चौकों को झड़ी
तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी करने आए। विराट कोहली ने आड़े हाथ लिए। कोहली ने एक के बाद एक तीन चौके लगाए। हालांकि, आखिरी गेंद पर आर्चर ने पडिक्कल का विकेट चटका दिया। पडिक्कल 14 रन बनाकर आउट हुए। ओवर में कुल 13 रन बने और एक विकेट गिरे। कोहली 10 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।3 ओवर के बाद आरसीबी स्कोरः 45/2
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: दूसरे ओवर में बने 19 रन
देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने दूसरे ओवर में मिलकर कुल 19 रन बटोरे। बर्गर ने अपने पहले ही ओवर में महंगे साबित हुए। कोहली और पडिक्कल के बल्ले से लगातार चौके निकल रहे हैं।2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 32/1
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: पहले ओवर में बने 13 रन
जोफ्रा आर्चर ने विकेट लेने के बाद तीन चौके खाए। देवदत्त पडिक्कल ने दो और ओवर की आखिरी गेंद पर विराट ने चौका जड़ा। ओवर में 13 रन बने और एक विकेट गिरा। देवदत्त 9 रन और विराट चार रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी को लगा पहला झटका
राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को पहला झटका दे दिया है। जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने दो लगातार चौका जड़ा।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 8:40 पर फेंकी जाएगी पहली गेंद
बारिश रूक गई है। कवर्स हटाए जा रहे हैं। अगर फिर से बारिश नहीं हुई तो 8:40 pm पर पहली गेंद डाली जाएगी। विराट कोहली और फिल सॉल्ट पैडअप हैं। डग आउट में मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: थोड़ी देर में शुरू होगा मैच
बारिश रूक गई है। कवर्स हटाए जा रहे हैं। 11 मिनट बाद मैच की पहली बॉल फेंकी जाएगी। दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान पर आ गए हैं।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड।
RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी में हुई जोश हेजलवुड की वापसी
टॉस के समय रजत पाटीदार ने बताया कि जैकब डफी किसी कारणवश आज का मैच नहीं खेल पाएंगे। आरसीबी में जोश हेजलवुड की वापसी हुई है। टॉस के बाद ही बारिश ने फिर से दस्तक दे दी है।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान ने जीता टॉस
गुवाहाटी में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में एक बदलाव किया गया है। तुषार देशपांडे की जगह ब्रजेश को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर हैं राजस्थान
आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर हैं। तीन मैच में तीनों जीतकर 6 अंक के साथ पहले स्थान पर है। बेंगलुरु ने दो मैच में दो जीत के साथ 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर आ चुके हैं।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: पिच रिपोर्ट
पिच लगभग हर तरफ बराबर दूरी पर है। दाएं और बाएं 65 और 66 मीटर की दूरी है। ग्राउंड के नीचे यानी स्टेट शॉट लगाने पर 75 मीटर की दूरी आती है। विकेट के पीछे और स्क्वायर बाउंड्री लगभग 72 और 73 मीटर की दूरी पर हैं। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। यह वही पिच है जिस पर मुंबई और राजस्थान का मुकाबला खेला गया था। 200 प्लस स्कोर बनने की पूरी संभवाना है। टॉस अहम रोल प्ले करेगा।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 8 बजे होगा टॉस
फैंस के लिए अच्छी खबर है। बारिश पूरी तरह से रुक गई है। आठ बजे टॉस होगा और 8;15 पर पहली गेंद डाली जाएगी। 20-20 ओवर का मैच होगा। ओवर्स में कोई कटौती नहीं हुई है। जोश हेजलवुड अच्छी लय में दिख रहे हैं। वह गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: सुपर सॉपर लगे काम पर
बारिश रूक चुकी है। सुपर सोपर काम पर लग चुके हैं। धीरे-धीरे कवर्स हटाए जा रहे हैं। खिलाड़ी अभ्यास के लिए मैदान पर आ चुके हैं। टॉस को लेकर हमारे पास जल्द ही कोई अपडेट होगाRR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: मैदान से हटाए जा रहे कवर्स
बारिश बहुत धीमी हो गई है। मैदान से कवर्स हटाए जाए रहे हैं। सुपर सॉपर अपने काम कर रहा है। खिलाड़ी अभी भी डग आउट में बैठे हैं। जल्दी ही टॉस का समय निर्धारित किया जाएगा। मैदान को खेलने लायक बनाया जा रहा है।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: टॉस में अभी भी देरी
बारिश के चलते मैच का टॉस अभी नहीं हो पाया है। मैच अधिकारी मैदान का निरीक्षण कर रहें। दोनों टीमों के खिलाड़ी डग आउट में बैठे हैं। जैकब बेथल और जितेश शर्मा सीजर स्टोन सीजर खेलते हुए दिखाई दिए।RR vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: बारिश के रुकने का इंतजार
हल्की बारिश हो रही है। और पूरे मैदान को कवर्स से ढक कर रखा गया है। बारिश के कारण टॉस में देरी होगी। एकबार जब बारिश रूक जाएगा तो टॉस के समय को लेकर फैसला लिया जाएगा।IND vs WI 4th T20I Today Match Timing: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20, जानिए कितने बजे और कहां होगा मैच
मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पोस्ट से दिया बड़ा संकेत, IPL 2027 में फिर कप्तान बन सकते हैं रोहित शर्मा
बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने तोड़ा 60 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जन्मदिन को खास बनाया
SA vs AUS: तीन साल बाद वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
Champions League: दिग्गज फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड का हुआ बुरा हाल, अब वाइकिंग से मिली हार
© 2026 Times Horizon Private Limited
