LIVE

RR vs MI Match Highlights: जायसवाल और वैभव के तूफान में उड़ी मुंबई, राजस्थान ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत

RR vs MI Today IPL Match (राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच स्कोरकार्ड), Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Timeline: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ। गुवाहाटी में बारिश से प्रभावित इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को 27 रन से मात दी। खेला जा रहा है। खराब मौसम के चलते के शुरू होने में देरी हुई। यह मैच 11-11 ओवर का खेला जा रहा है। आईपीएल 2026 के 13वें मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।
RR vs MI Match Highlights: जायसवाल और वैभव के तूफान में उड़ी मुंबई, राजस्थान ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Match Live Score: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच में राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से मात दी। यह मैच 11-11 ओवर का खेला गया। मुंबई टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। मुंबई को जीत के लिए 151 रन का टारगेट मिला। इसके जवाब में मुंबई ने 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए।

तीन घंटे से ज्यादा हुई बारिश की वजह से मैच 10:10 पर शुरू हुआ। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान को तेज शुरुआत दी। दीपक चाहर के ओवर में 22 रन कूटे। वहीं, दूसरा ओवर करने आए जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने सिक्स जड़ा। हालांकि, वह 39 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने।

अब्दुल्ला गजनाफर ने ध्रुव जुरैल और रियान पराग को आउट किया। हालांकि, यशस्वी जायसवाल ने एक छोल संभालते हुए 23 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। यह उनका इस सीजन लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। वह अंत तक नाबाद रहे और 32 गेंद पर 77 रन बनाकर लौटे। हेटमायर 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने पहले ही ओवर से विकेट गंवाए। जोफ्रा आर्चर ने रिकेल्टन का विकेट लेकर इसकी शुरू की। इसके बाद बर्गर ने सूर्या को दूसरे ओवर में आउट किया। बाद में रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मुंबई को करारा झटका दिया। मुंबई के लिए नमन और रदरफोर्ड ने सर्वाधिक 25-25 रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए बिश्नोई, बर्गर और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह


आईपीएल 2026 के 13वें मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।-
Apr 8, 2026 | 12:31 AM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को मिली 27 रन से मात

151 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 35 रन चाहिए थे लेकिन मात्र 7 रन ही बने। राजस्थान ने इस सीजन लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार मिली है। राजस्थान के लिए तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट चटकाए।
Apr 8, 2026 | 12:25 AM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को चाहिए 6 गेंद पर 35 रन

मुंबई ने 8 विकेट गंवा दिए हैं। नमन धीर और रदरफोर्ड ने 25-25 रन की पारी खेली। किसी ने तरह से मुंबई ने 10 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 100 के पार का स्कोर बना लिया है। आखिरी ओवर में जीत के लिए 35 रन चाहिए।
Apr 7, 2026 | 11:55 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: पांचवें ओवर में गिरे दो विकेट

मुंबई की पारी को पांचवां झटका लग चुका है। रवि बिश्नोई ने हार्दिक पांड्या को 9 के स्कोर पर आउट किया। नमन धीर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं। इसके बाद रवि बिश्नोई ने तिलक को 14 रन के स्कोर पर आउट किया। मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। राजस्थान मैच में पूरी तरह से हावी है।

5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 46/5
Apr 7, 2026 | 11:49 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: चौथे ओवर में बने 11 रन

हार्दिक और तिलक क्रीज पर हैं। मुंबई की रन गति बहुत धीमी है। 7 ओवर का खेल बचा है। कप्तान हार्दिक और तिलक को रन गति बढ़ाने की जरूरत है।

4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 36/3
Apr 7, 2026 | 11:47 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: रोहित भी लौटे पवेलियन

मुंबई को तीसरा झटका लगा है। संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को 5 के स्कोर पर आउट किया। रोहित LBW आउट हुए। मुंबई ने 23 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवाया है। हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए हैं। तीसरे ओवर में तीन रन बने। तिलक वर्मा भी मैदान पर मौजूद हैं।

3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 25/3
Apr 7, 2026 | 11:38 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: दूसरे ओवर में गिरा दूसरा विकेट

आंद्रे बर्गर ने दूसरा ओपर किया। इस ओवर में 12 रन बने और एक विकेट गिरा। सूर्या छह रन बनाकर आउट हुए। रोहित 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। मुंबई ने दो ओवर के बाद 22 रन बना लिए हैं और दो विकेट गंवा दिए हैं।
Apr 7, 2026 | 11:31 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: पहले ओवर में लगा झटका

राजस्थान के 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की पारी का आगाज हो गया है। जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान को पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। रयान रिकल्टन 4 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। रोहित 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं। पहले ओवर में 10 रन बने।
Apr 7, 2026 | 11:16 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान ने मुंबई को दिया 151 रन का लक्ष्य

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी को आगे बढ़ाते हुए यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 77 रन बनाए। रियान पराग ने 20 रन का योगदान दिया। वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने मुंबई के गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए। मुंबई को मुकाबला जीतने के लिए 151 रन बनाने हैं। रोहित और रिकल्टन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
Apr 7, 2026 | 10:59 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: रियान पराग हुए आउट

अब्दुल्ला गजनाफर को दूसरी सफलता मिली। राजस्थान के कप्तान रियान पराग 10 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए। 9वें ओवर में 12 रन बने। जायसवाल 26 गेंद पर 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिमरन हेटमायर क्रीज पर आए हैं।

9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 122/3
Apr 7, 2026 | 10:54 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: जायसवाल का अर्धशतक

जायसवाल ने 23 गेंद पर आईपीएल का अपना 17वां अर्धशतक पूरा किया। साथ इस सीजन का लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा। 8वें ओवर में 13 रन बने। जायसवाल 24 गेंद पर 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। रियान पराग 7 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 110/2
Apr 7, 2026 | 10:46 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: जायसवाल अर्धशतक के करीब

छह ओवर समाप्त हो गए है। राजस्थान ने 89 रन बना लिए हैं। छठे ओवर में गजनाफर ने पहली आईपीएल विकेट हासिल की। गजनाफर ने ध्रुव जुरैल का विकेट चटकाया। जायसवाल 18 गेंद पर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। रियान पराग 1 रन बनाकर साथ दे रहे हैं।
Apr 7, 2026 | 10:40 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान को लगा पहला झटका

राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिर गया है। 14 गेंद पर 39 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी आउट हुए। इस छोटी पारी के दौरान 1 चौका और पांच छक्का जड़ा। जायसवाल 40 रन बनाकर खेल रहे। ध्रुव जुरैल क्रीज पर आए हैं।

5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 80/1
Apr 7, 2026 | 10:31 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: चौथे ओवर में बने मात्र 4 रन

चौथे ओवर में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में हार्दिक ने मात्र 4 रन दिए। चारों सिंगल आए। जायसवाल 39 और वैभव 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

4 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 62/0
Apr 7, 2026 | 10:27 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का स्कोर 50 के पार

राजस्थान रॉयल्स ने इतिहास रच दिया। मात्र 16 गेंद पर 50 का स्कोर पार करने वाले ने पहली टीम बन गई। तीसरा ओवर ट्रेंट बोल्ट करने आए। यशस्वी ने पहली दो गेंद पर सिक्स जड़ा। तीसरी गेंद पर सिंगल मिला। इसके बाद वैभव ने सिक्स जड़ा। तीसरे ओवर में 22 रन बने। जायसवाल 11 गेंद पर 31 रन और वैभव 7 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 58/0
Apr 7, 2026 | 10:21 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: वैभव ने बुमराह की पहली गेंद पर जड़ा सिक्स

दूसरा ओवर करने के लिए बुमराह आए। वैभव ने पहली गेंद पर सिक्स जड़ा। दूसरी और तीसरी गेंद पर सिंगल आया। चौथी गेंद पर फिर वैभव ने सिक्स जड़ा। इस ओवर में 14 रन बने। यशस्वी 23 और वैभव 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 36
Apr 7, 2026 | 10:15 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: पहले ओवर में बने 22

मुंबई की तरफ से दीपक चाहर गेंदबाजी करने आए। पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर सिक्स जड़ा। तीसरी गेंद पर फिर चौका जड़ा। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद फुलटॉस रही और स्ट्रेट खेलकर जायसवाल ने चौका बटोरा। आखिरी गेंद पर फिर चौका जड़ा। पहले ओवर में कुल 22 रन बने।
Apr 7, 2026 | 10:03 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह
Apr 7, 2026 | 09:59 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में बारिश की वजह से देर से शुरू हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। साथ ही ट्रेंट बोल्ट की भी वापसी हुई है।
Apr 7, 2026 | 09:42 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: 11-11 ओवर का होगा मैच

गुवाहाटी से अच्छी खबर आई है। 9:55 PM पर टॉस होगा। मैच 10:10 PM पर मैच स्टार्ट होगा। कुल मिलाकर 11-11 ओवरों का मैच खेला जाएगा और पावरप्ले 3.2 ओवर का होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे हैं।
Apr 7, 2026 | 09:38 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मैदान से सारे कवर्स हटा दिए गए है। पिच पर से कवर्स को हटा दिया गया है। स्टंप भी लगा दी गई है। जसप्रीत बुमराह और महिला जयवर्धने ने पिच का जायजा लिया है।
Apr 7, 2026 | 09:30 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: स्टेडियम में डटे हुए हैं फैंस

राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के कई सदस्य पहले से ही मैदान में मौजूद हैं। अंत में, बचे हुए कवरों से पानी हटाने के लिए सुपर सॉपर चलाए जा रहे हैं। फैंस स्टेडियम में डटे हुए हैं।
Apr 7, 2026 | 09:29 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: फैंस में उत्सुकता

सबसे बड़ा सवाल यह है कि मैच अब कितने ओवरों का होगा। अगर मानकर चलें कि अब बारिश नहीं आती है, तब भी मैदान को सुखाने में काफी वक्त लगेगा। क्योंकि जगह पर पानी जमा हो गया है। ऐसे में बहुत ज्यादा ओवर्स होने की संभावना नहीं है। थोड़ी देर में इसका भी हल निकल ही जाएगा।
Apr 7, 2026 | 09:13 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मैदान पर उतरीं टीमें

बारिश पूरी तरह से रुक गई है। कवर्स हटाए जा रहे हैं। सुपर सॉपर काम पर लग गए हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस के लिए आ गए हैं। ग्राउंड स्टाफ मैदान को सुखाने की तैयारी कर रहे हैं।
Apr 7, 2026 | 09:05 PM IST

RR बनाम MI आज का आईपीएल मैच गुवाहाटी का मौसम Live Updates: बारिश रुकी

गुवाहाटी में बारिश रुक गई है। हालांकि, ग्राउंड्स स्टाफ को मैदान सुखाने में एक घंटे का समय लगेगा। फैंस अभी भी स्टेडियम में रुके हुए हैं। कवर्स अभी भी मैदान पर बिछे हुए हैं। बहुत हल्की फुहारे चल रही हैं। फील्डर और मैच अधिकारी ग्राउंड पर आ गए हैं।
Apr 7, 2026 | 08:55 PM IST

RR बनाम MI आज का आईपीएल मैच गुवाहाटी का मौसम Live Updates: बारिश अभी जारी

गुवाहाटी में बारिश अभी भी हो रही है। मैच के ओवर्स की कटौती जारी है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, लगातार ओवर्स में कटौती हो रही है। फैंस अभी स्टेडियम में मौजूद हैं। उन्हें अब भी उम्मीद है कि थोड़ा ही सही पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल जाए।
Apr 7, 2026 | 08:46 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मैच का कट ऑफ टाइम जारी

गुवाहाटी में एक बार फिर बारिश तेज हो गई है। पांच-पांच ओवर्स का मैच होने के लिए 10:56 बजे मैच का शुरू होना जरूरी है। अगर उस समय तक मैच नहीं शुरू हो सका तो मुकाबला रद्द घोषित कर दिया जाएगा।
Apr 7, 2026 | 08:34 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: ओवर्स में कटौती होनी तय

पूरे 40 ओवरों के मैच के लिए 8:40 पर मैच शुरू होना जरूरी था, जो अब संभव नहीं है। ऐसे में अगर अब बारिश पूरी तरह रुक भी जाती है तो फिर ओवर्स में कटौती जरूर होगी। बारिश अभी भ ीजारी है।
Apr 7, 2026 | 08:29 PM IST

RR बनाम MI आज का आईपीएल मैच गुवाहाटी का मौसम Live Updates: बारिश हुई धीमी

गुवाहाटी में बारिश हल्की हो गई है। ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत ही कवर के किनारों के पास बने पानी के जमाव को साफ करना शुरू कर दिया।
Apr 7, 2026 | 08:23 PM IST

RR बनाम MI आज का आईपीएल मैच गुवाहाटी का मौसम Live Updates: 8:40 बजे से शुरू होंगे ओवर्स की कटौती

बारिश लगातार हो रही है। फैंस के अच्छी खबर बिल्कुल नहीं है। 8:40 बजे से ओवर्स की कटौती शुरू हो जाएगी। बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर्स ने मैदान का निरीक्षण कर लिया है।
Apr 7, 2026 | 08:19 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: लगातार हो रही बारिश

गुवाहाटी में बारिश लगातार हो रही है। इसी वजह से सभी खिलाड़ी इस वक्त अपने-अपने ड्रेसिंग रूम में बैठे हैं। वैभव सूर्यवंशी काफी रिलैक्स मोड में नजर आ रहे हैं। फैंस अभी भी स्टेडियम में हैं। उन्हें मैच शुरू होने की उम्मीद है। बारिश के बीच दो सुपर सॉपर मैदान पर काम कर रहे हैं।
Apr 7, 2026 | 07:50 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: फिर से शुरू हुई बारिश

गुवाहाटी से अच्छी खबर नहीं है। बारिश एक बार फिर से आ गई है। इससे पहले जब बारिश रुकी थी, तो सुपर सॉपर मैदान में आ गए थे लेकिन अब एक बार फिर बारिश आ गई है। कवर्स फिर बिछा दिए गए हैं।
Apr 7, 2026 | 07:48 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: पिच से नहीं हटे हैं कवर्स

मैदान में सुपर सॉपर तो जरूर आ गए थे, लेकिन पूरे मैदान से कवर्स को अभी भी नहीं हटाया गया है। ग्राउंड स्टाफ और फोर्थ अंपायर मैदान में हैं।
Apr 7, 2026 | 07:39 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: कब कटेंगे ओवर्स

बारिश रुकी हुई है। मैदान पर सुपर सॉपर काम कर रहे हैं। अगर अगले एक घंटे में मैच शुरू हो जाता है तो फिर ओवर्स में भी कोई कटौती नहीं होगी। फिलहाल अच्छी खबर है।
Apr 7, 2026 | 07:36 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: दो सुपर सॉपर कर रहे काम

दो सुपर सॉपर से मैदान को सुखाया जा रहा है। फैंस इस वक्त काफी उत्साह में लग रहे हैं। मैच के जल्द शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले आधे घंटे से बारिश नहीं हुई है। ये अच्छी खबर है। अगर अगले एक घंटे में मैच शुरू हो जाता है तो फिर ओवर्स में भी कोई कटौती नहीं होगी।
Apr 7, 2026 | 07:29 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मैदान को सुखाने का काम तेज

बारिश रुकी हुई है। ग्राउंड स्टाफ मैदान को खेलने लायक बनाने में जुटे हैं। अभी भी पिच से कवर्स नहीं हटे हैं। बाकी के कवर्स को बाउंड्री के पास ड्रेनेज किया जा रहा है। सुपर सॉपर से मैदान को सुखाया जा रहा है। यह काफी अच्छी खबर कही जा सकती है। अगर दोबारा बारिश नहीं आती है तो फिर मैच जल्द शुरू हो सकता है।
Apr 7, 2026 | 07:21 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: गुवाहाटी में रुकी बारिश

फैंस के लिए अच्छी खबर है। बारिश रुक गई है। मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। मैदान कर्मी मैदान सुखाने की पूरी कोशिश कर रही है। खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट मैदान पर आए हैं। हालांकि, अभी भी टॉस में देरी होगी।
Apr 7, 2026 | 07:13 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: खिलाड़ी आपस में कर रहे बात

बारिश के बीच खिलाड़ी आपस में बात कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने मुंबई के डगआउट में जाकर दीपक चाहर से कुछ बात की है। बारिश पहले से थोड़ी धीमी है लेकिन लगातार हो रही है।
Apr 7, 2026 | 07:09 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: बारिश तेज

बारिश इस वक्त तेज हो रही है और मैच शुरू होने में लंबा वक्त लग सकता है। अगले कुछ घंटे के लिए मौसम की जो भविष्यवाणी है, वह भी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है। फैंस को मैच शुरू होने का इंतजार है।
Apr 7, 2026 | 07:02 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: लगातार हो रही बारिश

गुवाहाटी में लगातार बारिश हो रही है। मैच के टॉस में बहुत देरी हो सकती है। क्योंकि बारिश रुक गई तो भी मैदान सुखाने में काफी समय लग सकता है। क्योंकि मैदान पर काफी पानी भरा हुआ है।
Apr 7, 2026 | 06:51 PM IST

RR vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: नहीं दिख रहे बारिश रुकने के आसार

बारिश की वजह से टॉस देरी से होगा। देखने वाली बात होगी कि बारिश कब रुकती है। उसके बाद काफी समय ग्राउंड को तैयार करने में भी लगेगा। तय समय के अंदर अगर बारिश नहीं रुकी तो ओवर्स की कटौती भी हो सकती है। फिलहाल स्टेडियम में आए फैंस बारिश के रूकने का इंजताज कर रहे हैं।