RR vs CSK IPL Match Timing Today 2026: राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला, जानिए मैच का समय

RR vs CSK IPL Match Time Today 2026: आज (30 March 2026) आईपीएल के 19वें सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा। इस मैच में पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और 1 बार की आईपीएल विजेता राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यहां जानिए राजस्थान-चेन्नई के बीच आज का आईपीएल मैच कितने बजे शुरू होगा, कहां होना है मुकाबला और तमाम अन्य जानकारियां।

RR vs CSK IPL 2026 Match Timing Today: आईपीएल 2026 का आगाज कल हो चुका है। अभी तक दो मुकाबले हो चुके हैं। आज तीसरा मुकाबला होना है। इस मुकाबले में पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और उप-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी।

RR vs CSK Match Timing.

RR vs CSK मैच का समय

आईपीएल ऑक्शन से पहले राजस्थान और चेन्नई ने एक दूसरे से खिलाड़ियों को ट्रेड किया। चेन्नई ने रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले संजू सैमसन को ट्रेड किया। रवींद्र जडेजा पीली जर्सी छोड़ अपनी पहली आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं, संजू पहली बार पीली जर्सी में मैदान पर उतरेंगे। मैच से पहले सीएसके के फैंस के लिए बुरी खबर आई। टीम से पूर्व कप्तान एमएस धोनी शुरुआती कुछ मैचों से इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं।

End of Feed