RR IPL 2024 Retained Players: राजस्थान के रॉयल्स ने नीलामी से पहले इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 18, 2023, 08:41 PM IST

RR IPL 2024 Retained and Released Players List: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 के लिए होने वाली नीलामी से पहले जानिए किन खिलाड़ियों पर ऊपर भरोसा जताया है और किन खिलाड़ियों को रिलीज किया है। ये है पूरी लिस्ट।

IPL 2024, RR Retained and Released Players List: आईपीएल के पहले सीजन की खिताब विजेता राजस्थान रॉयल्स दूसरे खिताब की बाट 16 साल से जोह रही है लेकिन लगातार उसके हाथ निराशा ही लगी है। ऐसे में आईपीएल 2024 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी से पहले राजस्थान ने बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को रिलीज किया है और संजू सैमसन के नेतृत्व में नए सिरे से टीम के गठन की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

Rajasthan Royals IPL 2024 Retained and Released Players List

राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2024 रिटेन्ड और रिलीज्ड प्लेयर्स(साभार RR)

17 खिलाड़ियों को राजस्थान ने किया है रिटेन

राजस्थान रॉयल्स की टीम में अब 5 विदेशी सहित कुल 17 खिलाड़ी बचे हैं। नीलामी में वो 3 विदेशी सहित कुल 8 खिलाड़यों को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। राजस्थान ने जेसन होल्डर, जो रूट और ओबेद मेकॉय जैसे विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। वहीं पीए अब्दुल, आकाश वशिष्ठ, केसी करियप्पा, केएम आसिफ, कुलदीप यादव, मुरुगन अश्विन जैसे भारतीय खिलाड़ी अब राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा नहीं हैं।

End of Feed