Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा कब लेंगे संन्यास? रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी

Rohit Sharma Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में उन्होंने साफ कर दिया है कि वे अभी रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं लेकिन इसी बीच रिकी पोंटिंग ने बता दिया है कि उनका लक्ष्य क्या हो सकता है।

Rohit Sharma Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का मानना है कि रोहित शर्मा अब भी दमदार खिलाड़ी हैं तथा वह 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वनडे विश्व कप तक भारतीय टीम का नेतृत्व करना जारी रख सकते हैं।रोहित की कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप को छोड़कर आईसीसी के बाकी टूर्नामेंट जीते हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम 2023 में घरेलू धरती पर खेले गए वनडे विश्व कप को जीतने के करीब पहुंची थी लेकिन फाइनल में उसे आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

Rohit Sharma with champions trophy

रोहित शर्मा (फोटो- ICC)

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा कि रोहित अपने भविष्य के लक्ष्यों को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा, ’‘जब आप अपने करियर के इस पड़ाव के करीब पहुंचते हैं तो हर कोई आपके संन्यास लेने का इंतजार कर रहा होता है। मैं नहीं जानता कि ऐसा क्यों होता है। वह भी तब जबकि आप अच्छा खेल रहे हो जैसा कि उन्होंने (चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में) अच्छी पारी खेली थी।’’

End of Feed