मेरा क्या, मेरा तो आखिरी है...रोहित शर्मा का वीडियो हुआ वायरल

Rohit Sharma Viral Chat: रोहित शर्मा और अभिषेक नायर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित की जो बात सुनाई दे रही है उससे साफ लगता है कि वह मुंबई इंडियंस को लेकर बात कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
रोहित का अभिषेक नायर के साथ चैट वायरल
फैंस कर रहे हैं मुंबई इंडियंस की आलोचना
वीडियो में रोहित कह रहे हैं कि ये मेरा लास्ट है

Rohit Sharma Viral Chat: क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, क्योंकि सोशल मीडिया पर अभिषेक नायर और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हिटमैन का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसने कई सवाल उठा दिए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि केकेआर ने एक्स पर यह वीडियो शेयर किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। हालांकि, इससे पहले रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा था कि मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रुम में सबकुछ ठीक नहीं है। सीनियर खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या की कप्तानी से खुश नहीं हैं। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस का सफल इस सीजन पहले ही खत्म हो चुका है और अब बाकी बचे दो मैच को वह जीत के साथ खत्म करना चाहेगी। लेकिन इस बीच इस वीडियो ने हंगामा मचा दिया।

Rohit Sharma And abhishek nayar

रोहित शर्मा और अभिषेक नायर (साभार-स्क्रीनग्रैब)

क्या है रोहित-नायर के इस वीडियो में..

सोशल मीडिया पर अभिषेक नायर और रोहित शर्मा का जो वीडियो शेयर किया जा रहा है। उसमें रोहित और अभिषेक की बातचीत सुनाई दे रही है। हालांकि, वीडियो के बैकग्राउंड में फैंस के शोर के कारण साफ ऑडियो सामने नहीं आ रहा है, लेकिन दोनों की 30 सेकेंड की बातचीत में जो अंश सुनाई दे रहा है, वो है-

End of Feed