हार्दिक से नाराज हैं रोहित शर्मा, IPL 2024 के बाद हिटमैन उठा सकते हैं ये कदम- रिपोर्ट

Rohit Sharma to leave Mumbai Indians: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में हार्दिक पंड्या की कप्तानी से खुश नहीं हैं और इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा 2024 सीज़न के अंत में मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन
  • हार्दिक पांड्या से नाराज हैं रोहित
  • मेगा ऑक्शन से पहले उठा सकते हैं बड़ा कदम

Rohit Sharma to leave Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। नए कप्तान के साथ मैदान पर उतर रही मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। मुंबई इंडियंस के फैंस के अलावा अब खिलाड़ी भी हार्दिक की कप्तानी से नाखुश दिखाई दे रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का सामने आ रहा है। जो कि आईपीएल 2024 के बाद से मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं।

Rohit Sharma Hardik Pandya

रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या (फोटो- BCCI/IPL)

रोहित शर्मा 2011 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। अब तक खेले 201 मैचों में उन्होंने 5110 रन बनाए हैं।उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में पांच आईपीएल खिताब जीते, लेकिन इसके बावजूद, पिछले साल आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले उन्हें नेतृत्व की भूमिका से हटा दिया गया था। उनकी जगह हार्दिक पंड्या ने ली, लेकिन अब न्यूज 24 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित हार्दिक की कप्तानी से खुश नहीं हैं।

End of Feed