IND vs NZ: कप्तान के तौर पर फेल रहा, क्लीन स्वीप झेलने के बाद रोहित ने बताया हार का कारण

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप झेलने के बाद रोहित शर्मा ने खुद पर इस हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर खुद को पूरी तरह से फेल बताया है। अब टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।

IND vs NZ: न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ मिली 3-0 से करारी हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह एक कप्तान और एक बल्लेबाज़ के रूप में भी विफल साबित हुए। रोहित ने कहा कि इस हार को पचा पाना आसान नहीं है। रोहित ने मैच के बाद रविवार को कहा, "ज़ाहिर तौर पर एक टेस्ट हारना, सीरीज़ हारना कभी भी आसान नहीं रहता है। हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली और हम इसे स्वीकार करते हैं। न्यूज़ीलैंड ने हमसे बहुत बेहतर क्रिकेट खेली। हमने काफ़ी ग़लतियां की और हम सभी को इसे स्वीकारना होगा।"

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (48)

रोहित शर्मा (साभार-BCCI)

पहले दोनों मैच में भारत पहली पारी में एक बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाया। हालांकि मुंबई में भारत को पहली पारी में लीड मिली लेकिन दूसरी पारी में एक बार फिर भारतीय शीर्ष क्रम विफल साबित हुआ। इस पूरी श्रृंखला में शीर्ष चार से केवल चार अर्धशतक आए। रोहित ने कहा, "हमने पहली पारी में स्कोरबोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं बनाए, इसलिए हम मैच में पीछे थे। लेकिन यहां हमारे पास पहली पारी में लगभग 30 रनों की बढ़त थी और हमें लगा कि हम मैच में आगे हैं। यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता था, हम और बेहतर कर सकते थे।"

End of Feed