Video: रोहित शर्मा के साथ हुआ हादसा! टीम बस से फिसलकर गिरे, चिंतित नजर आए विराट

Rohit Sharma Bus Slip Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा भी बस के दरवाजे पर आते हैं। वह आगे की ओर देखते हुए सीढ़ी पर पैर रखते हैं, लेकिन तभी उनका बायां पैर अचानक फिसल जाता है। दरअसल,​ रोहित शर्मा अपना संतुलन खो बैठते हैं और सीढ़ियों से नीचे की ओर झटके से गिरते हैं।

Rohit Sharma Bus Slip Video: तिरुवनंतपुरम में जीत का जश्न मनाने के कुछ मिनट बाद ही टीम इंडिया के फैंस की धड़कनें तब बढ़ गईं। जब रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 8 विकेट से बड़ी जीत के बाद जब भारतीय टीम ग्रीनफील्ड स्टेडियम से होटल लौटी, तो एक अनचाहा हादसा कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय टीम की बस होटल के बाहर रुकती है। इस बीच खिलाड़ी एक-एक करके नीचे उतर रहे होते हैं।

Rohit Sharma BCCI (1)

रोहित शर्मा (फोटो साभार- BCCI)

बस की सीढ़ी से फिसले रोहित शर्मा

वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा भी बस के दरवाजे पर आते हैं। वह आगे की ओर देखते हुए सीढ़ी पर पैर रखते हैं, लेकिन तभी उनका बायां पैर अचानक फिसल जाता है। दरअसल, रोहित शर्मा अपना संतुलन खो बैठते हैं और सीढ़ियों से नीचे की ओर झटके से गिरते हैं। वीडियो में साफ दिखता है कि वह बस के गेट के पास ही लड़खड़ा कर बैठ जाते हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद BCCI सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य और एक पुलिसकर्मी तुरंत दौड़कर उन्हें पकड़ लेते हैं। दोनों ने मिलकर उन्हें उठाया और सहारा दिया। देखें वीडियो-

End of Feed