उसके पास सब कुछ हैः रोहित शर्मा ने लगा दी मुहर, ये होगा भविष्य का क्रिकेट सुपरस्टार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2023, 05:56 PM IST

Rohit Sharma on Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में ये साफ कर दिया है कि कौन सा वो युवा खिलाड़ी इस समय टीम में मौजूद है, जो भविष्य में क्रिकेट सुपरस्टार बनेगा। रोहित की भविष्यवाणी है कि वो शुभमन गिल हैं, जिनके पास वहां तक पहुंचने के लिए सब कुछ मौजूद है।

Rohit Sharma, Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान व बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईसीसी को दिए एक खास इंटरव्यू में कई बातों का जिक्र किया है और इसमें सबसे दिलचस्प पहलू रहा भविष्य के भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार से जुड़ा सवाल। रोहित शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य का सुपरस्टार अगर कोई खिलाड़ी नजर आता है तो वो शुभमन गिल ही हैं। उन्होंने इसकी वजह भी जाहिर की।

Rohit Sharma on future Indian cricket superstar

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने कहा, "शुभमन गिल के अंदर जबरदस्त क्षमता है। मन में बिना किसी शक के कहूंगा कि वो भारतीय क्रिकेट का अगला सबसे बड़ा चेहरा है। उसके पास वो सब कुछ मौजूद है जो इस स्तर पर सफल होने के लिए जरूरी है। मैं बस उम्मीद करता हूं कि वो अपने इस शानदार फॉर्म को बरकरार रखे।"

End of Feed