पहले से तय था, रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान विराट के साथ इमोशनल मोमेंट पर तोड़ी चुप्पी (वीडियो)

रोहित शर्मा ने अपने शो के दौरान टी20 वर्ल्ड कप 2024 के उस खास मोमेंट को याद किया है जब जीतने के बाद कोहली से गले मिलकर वह रोने लगे थे। यह क्रिकेट की दुनिया का सबसे भावुकपूर्ण क्षण था,

रविवार को एक बार फिर फैंस को रोहित और कोहली का जादू साथ देखने को मिलेगा। दोनों जबसे केवल एक फॉर्मेट खेल रहे हैं तबसे फैंस वनडे सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। RO-KO का बॉन्ड कितना खास है, यह हमने हर बार मैदान और मैदान के बाहर देखा है। ऐसा ही एक नजारा टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान देखने को मिला था जब वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले से लगाया था। यह क्रिकेट की दुनिया का सबसे भावुकपूर्ण क्षण था, क्योंकि इसके फौरन बाद दोनों खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

Rohit Sharma Virat Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली (साभार-X)

अब इतने लंबे वक्त बाद रोहित शर्मा ने उस खास मोमेंट के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने ये बात अपने नए गेम शो 'फैमिली फुल हाउस' के दौरान कही है। इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में जब अंगद बेदी ने रोहित से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने इस पर खुलकर बात की और उस मोमेंट के बारे में बताया।

End of Feed