Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप और चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर क्या बोले कप्तान रोहित

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इस सीरीज में टीम के प्रदर्शन और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की तैयारियों पर रोहित शर्मा ने खुलक बात की। रोहित ने बताया कि अब भी कुछ सुधार करना बाकी है।

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में भारत के आक्रामक रवैये का उदाहरण देते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने तरीके से खेलने की ‘आजादी’ है और प्रबंधन कभी-कभार मिलने वाली असफलताओं को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है। भारत ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को इंग्लैंड को 3-0 से रौंदकर पुख्ता किया। मेजबान टीम ने बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय में इंग्लैंड को 142 रन के बड़े अंतर से हराया।

Rohit Sharma Reaction

रोहित शर्मा और टीम इंडिया (साभार-BCCI)

रोहित ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ‘‘टीम में अपने तरीके से खेलने की थोड़ी आजादी है। विश्व कप (2023) इसका एक आदर्श उदाहरण है। हम ऐसा करना जारी रखना चाहते हैं। कभी-कभी ऐसा होगा कि सब कुछ ठीक नहीं रहेगा लेकिन कोई बात नहीं।’’रोहित टीम के सामूहिक प्रदर्शन और सभी के संतोषजनक प्रदर्शन से बहुत खुश हैं।

End of Feed