ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं रोहित, शिवाजी पार्क में खेलने का वीडियो वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2025, 05:33 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा किसी भी हाल में बाकी खिलाड़ियों से पीछे नहीं रहना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शिवाजी पार्क में जमकर पसीना बहाया। उनके प्रैक्टिस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शुक्रवार को मुंबई रणजी टीम के अपने पूर्व साथी अभिषेक नायर के साथ शिवाजी पार्क में लगभग दो घंटे तक अभ्यास किया। नायर कुछ समय पहले तक भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच भी थे। रोहित की जगह हाल ही में शुभमन गिल को भारतीय एकदिवसीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। रोहित 19 अक्टूबर से पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के दौरान वापसी करेंगे।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (साभार-X Screengrab)

ऑल हार्ट क्रिकेट अकादमी में इस अभ्यास सत्र के दौरान मुंबई के क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी और कुछ अन्य स्थानीय खिलाड़ी मौजूद थे। 38 साल के रोहित ने इस साल फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के लिए अपना पिछला मैच खेला था। भारत ने उनकी कप्तानी में 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप जीत के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में लगातार दूसरा आईसीसी खिताब जीता था।

End of Feed